​पिता पुलिस में सिंघम, बेटा गेंदबाजों के लिए विलेन... ऐसा धांसू है शशांक सिंह का क्रिकेट करियर

Updated on 05-04-2024 01:32 PM
​शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2024 में असंभव स्थिति से गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई। जब शशांक क्रीज पर उतरे तो पंजाब के जीत की संभावना 5 प्रतिशत से भी कम थी। 200 रनों का लक्ष्य का पीछा करते समय टीम ने 70 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। 29 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर शशांक ने अपनी टीम को जीत दिला दी। पंजाब किंग्स के कमबैक के साथ ही शशांक की पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। काफी लोग शशां को युवा खिलाड़ी मान रहे हैं लेकिन वह 32 साल के हो चुके हैं। चलिए हम आपको आज उनका क्रिकेटिंग सफर बताते हैं

छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था जन्म

शशांक सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था। उनके पिता आईपीएस अधिकारी हैं। इसकी वजह से शशांक बचपन में कई जगह रहे। जब उनके पिता की पोस्टिंग जबलपुर में थी तो पहली बार एकेडमी जाकर खेलना शुरू किया था।

मुंबई में जाकर पसीना बहाया

शशांक सिंह इसके बाद मुंबई पहुंचे। वहां जाकर उन्हें पता चला कि क्रिकेट कितना मुश्किल होता है। फिर वहां के मैदानों में शशांक ने जमकर पसीना बहाया। 2015 में उन्हें मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।

ज्यादा मौके नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ पहुंचे

बल्लेबाजी के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले शशांक को मुंबई के लिए चार सीजन में 15 टी20 और तीन लिस्ट ए गेम खेलने का मौका मिला। इससे वह काफी निराश हो गए। टीम के अंदर और बाहर होने की वजह से वह अपने जन्म के राज्य छत्तीसगढ़ चले गए। उन्होंने 2018-19 सीजन में पुडुचेरी के लिए एक लिस्ट ए गेम भी खेला।

एक ही मैच में 150 रन और 5 विकेट

छत्तीसगढ़ जाने के बाद शशांक सिंह को ज्यादा मौके मिलने लगे। उन्हें फर्स्ट क्लास डेब्यू का भी मौका मिला। 2023 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 5 विकेट लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं।

कैसा है शशांक सिंह का रिकॉर्ड

30 लिस्ट ए मैच में शशांक ने 41 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट से 986 रन बनाए हैं। 21 फर्स्ट क्लास मैच में उनके 858 रन हैं। 59 टी20 में 141 की स्ट्राइक रेट से 815 रन मारे हैं। इसके अलावा उनके नाम 60 विकेट भी दर्ज हैं।

आईपीएल में चार टीमों का रहे हिस्सा

आईपीएल 2017 में शशांक दिल्ली की टीम में थे। फिर 2019 से 2021 कर राजस्थान रॉयल्स के साथ रहे। दोनों टीमों ने उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया। 2022 आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद में थे। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक छक्का मारा था। 9 आईपीएल पारी में शशांक vs 174 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.