सरफराज के डेब्यू पर भावुक हुए पिता नौशाद : डेब्यू कैप देख आंखों में आंसू आए जुरेल के पिता ने मंदिर में की पूजा

Updated on 15-02-2024 01:10 PM

राजकोट में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और बैटर सरफराज खान ने डेब्यू किया। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर केएस भरत की जगह और सरफराज खान को केएल राहुल की गैरमौजूदगी में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

ध्रुव जुरेल के पिता नेम सिंह जुरेल ने बेटे के डेब्यू पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में जाकर पूजा की। वहीं सरफराज खान के पिता भावुक हो गए। वह राजकोट में स्टेडियम में मौजूद थे। बेटे के डेब्यू के नाम की घोषणा के बाद उनकी आंखे नम हो गईं।

सरफराज ने पिता को लगाया गला
मुंबई से रणजी खेलने वाले सरफराज खान डेब्यू कैप मिलने के बाद भावुक हो गए। वह ग्राउंड में मौजूद अपने पिता नौशाद खान और परिवार से मिल कर भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया।
सरफराज के पिता भी क्रिकेटर रहे हैं। वह यूपी के आजमगढ़ से क्रिकेट खेलने के लिए मुंबई पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें देश के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं हो सका। ऐसे में उन्होंने अपने बेटों को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा। सरफराज के भाई मोईन खान और मुशीर खान भी क्रिकेटर हैं। मुशीर खान हाल ही में साउथ अफ्रीका में संपन्न हुई अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से खेले।

बेटे के बेहतर करियर के ध्रुव के पिता ने की प्रार्थना
ध्रुव जुरेल के पिता नेम सिंह जुरेल ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह बेटे के डेब्यू से खुश हैं। बेटा देश के लिए खेले और पहले मैच में बेहतर करे। वह बेटे के लिए प्रार्थना करने के लिए सुबह ही वह मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में गए थे। उन्होंने बताया कि मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने टीम लिस्ट देखी, तो उसमें बेटे का नाम देखकर वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि ध्रुव देशवासियों और टीम की उम्मीदों पर खरा उतरें।

ध्रुव को पहले दो मैचों के लिए शामिल किया गया था टीम
ध्रुव जुरेल को शुरुआत दो मैचों के लिए टीम में रखा गया था। बाद में उन्हें बाकी के तीन मैचों के लिए टीम में बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया। पहले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में केएस भरत को मौका मिला। भरत उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। जिसके बाद राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

ध्रुव ने पिता को बताया था अपना आदर्श
ध्रुव ने बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में अपने पिता को अपना आदर्श बताया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि अगर मुझे राजकोट में डेब्यू कैप मिलती है तो मैं इसे पापा को समर्पित करूंगा। मेरे पिता ही मेरे हीरो हैं। उन्होंने हर समय मेरा साथ दिया है। जब मुझे समझ नहीं आता है कि मुझे क्या करना है तो मैं उनसे बात करता हूं। वह मुझे गाइड करते हैं। इसलिए वह सदैव मेरे हीरो रहेंगे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.