भोपाल में दो छात्रों के पिता और एजेंट गिरफ्तार:नीट यूजी काउंसलिंग में फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल, कोहेफिजा पुलिस ने पकड़ा गिरोह

Updated on 13-11-2025 12:02 PM

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने बुधवार को दो छात्रों के पिता और दो एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने नीट यूजी 2025 स्टेट लेवल काउंसिलिंग के मॉप-अप राउंड में कान की विकलांगता (पीएच) का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने की कोशिश की थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, दस्तावेज़ जांच के दौरान सहरसा (बिहार) के छात्र हिमांशु कुमार और मुंबई की छात्रा क्रिस्टल डी. कोस्टा द्वारा जमा किए गए बीएचयू के पीएच सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए थे। दोनों छात्रों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अब कोहेफिजा पुलिस ने दोनों छात्रों के पिता को भी गिरफ्तार किया है।हिमांशु के पिता डॉ. शैलेंद्र कुमार सहरसा, बिहार के रहने वाले हैं। उनके सुपौल में एक नेत्र चिकित्सालय और सहरसा में एक क्लिनिक है। वहीं, क्रिस्टल के पिता क्लाइव डी. कोस्टा मुंबई के निवासी हैं।

इन दोनों के साथ दो एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराने और एडमिशन प्रक्रिया में मदद की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.