फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति, पक्के मकान का सपना हुआ पूरा...

Updated on 15-02-2024 05:24 PM
रायपुर। श्रीमती फातिमा बेगम को मिला खुद का अपना सुंदर आशियाना। खुद के सपने पूरे होते हैं तो मन को एक सुकुन मिलता है। आज बेटे बहु और भरे पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में अच्छे से रहते हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम रामगढ़ की 62 वर्षीय वृद्धा फातिमा बेगम को छत्तीसगढ़ शासन ने पक्का मकान बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके मकान में शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करा दी है। समाज कल्याण विभाग से हर माह 350 रूपए का पेंशन मिलता है। साथ ही उचित मूल्य दुकान के माध्यम से चावल भी समय पर मिल जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने मुझे मकान, पेंशन, राशन की सारी सुविधा उपलब्ध करा दी है। उन्हें जीविका उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।

श्रीमती फातिमा बेगम ने बताया कि पहले मैं और मेरे पति जीवनभर मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। बेटा बहू भी मजदूरी करते है। बड़ी मुश्किल से मिट्टी के कच्चे मकान में रहते थे। पक्के मकान का सपना देखना छोड़ दिये थे। हमने कभी सोंचा भी नहीे था कि हमारा खुद का पक्का मकान बनेगा। आकाश में बादल छाते ही धड़कने तेज होने लगती थी। कच्चे मकान में जगह-जगह पानी टपकता था और पूरा फर्श गिला हो जाता था। कई बार तो सोने के लिए जगह ही नहीं बचती थी। पक्का मकान मिलने से छत से पानी टपकने की समस्या से निजात मिल गयी है। उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत भला हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जिन्होंने हमें पक्का मकान बनाकर दिया। अब अपने पक्के मकान में परिवार के सभी सदस्य चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि अब मेहनत का काम नहीं करती है। चुड़ियां बेचकर भी अच्छी आमदनी हो जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.