फेडरल ट्रेड कमीशन 2023 की रिपोर्ट सबसे ज्यादा निवेश में गंवाए 38 हजार करोड़ रुपए

Updated on 13-02-2024 01:53 PM

पिछले साल अमेरिकियों को धोखाधड़ी के चलते 75 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह एक नया रिकॉर्ड है। यह डेटा फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) की ऑफिशियल वेबसाइट की रिपोर्ट में सामने आया है, जो अमेरिका की एक स्वतंत्र सरकारी एजेंसी है।

सबसे ज्यादा धोखाधड़ी वाला मामला ‘निवेश’ से जुड़ा है, जिसमें लोगों ने 38,000 करोड़ रुपए गंवाए। दरअसल, डिजिटल टूल्स की वजह से अमेरिकियों को निशाना बनाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। बीते साल ‘ऑनलाइन शॉपिंग’ पर होने वाली ठगी पैसे गंवाने की दूसरी सबसे बड़ी वजह थी।

इसके बाद पुरस्कार, लॉटरी व्यापार और नौकरी के अवसरों के नाम पर ठगी के मामले थे। अन्य मामले क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन से जुड़े ​हुए थे।

निवेश’ के नाम पर 38 हजार करोड़ की धोखाधड़ी
2023 में अमेरिका में ‘निवेश’ के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसमें लोगों को 38 हजार करोड़ रुपए गंवाने पड़े हंै। हालांकि, सबसे आम धोखाधड़ी की रिपोर्ट में जालसाजी के मामले रहे।

इससे शिकार हुए लोगों को लगभग 32 हजार करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। इन मामलों में, ठग सरकारी अधिकारियों या व्यावसायिक प्रतिनिधियों के रूप में पेश आते थे और लोगों को धोखा देते थे।

सबसे ज्यादा ईमेल के सहारे ठगी
ठगों ने पहली बार सबसे ज्यादा ‘ईमेल’ का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाया। इसके बाद ‘फोन कॉल’, ‘टेक्स्ट संदेशों’ व ‘सोशल मीडिया’ के जरिए ठगी की। धोखाधड़ी के मामले 2022 और 2023 में 2.6 करोड़ थे।

साल 20222 में अमेरिकियों को 69 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। ये आंकड़ा 2023 में बढ़कर 83 हजार करोड़ हो गया। इसमें 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिका में प्रति व्यक्ति औसतन नुकसान भी बढ़ गया है। 2019 में ये आंकड़ा 2.45 लाख था, जबकि 2023 में औसतन एक अमेरिकी को 5.7 लाख का नुकसान हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.