जेंडर चेंज सर्जरी करवा पुरुष बनना चाहती है महिला कॉन्‍स्‍टेबल, जानिए इलाहाबाद HC ने क्‍या आदेश दिया

Updated on 23-08-2023 01:13 PM
प्रयागराज: जेंडर चेंज कराने के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि यह संवैधानिक अधिकार है। अदालत ने महिला सिपाही की अर्जी पर यूपी के डीजीपी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरअसल, सिपाही नेहा सिंह ने अपनी याचिका में बताया हे कि वह जेंडर डिस्‍फोरिया से ग्रस्‍त हैं। वह खुद को एक पुरुष के रूप में पहचानती हैं। इसलिए लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाना चाहती हैं। इसके लिए उन्‍होंने इस साल 11 मार्च को यूपी डीजीपी के कार्यालय में अर्जी दी थी पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

नेहा सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के जस्टिस अजीत कुमार ने कहा कि कभी कभी यह समस्‍या बेहद घातक हो सकती है। आधुनिक समाज में पहचान बदलने के अधिकार से वंचित किया जाना लिंग पहचान विकार सिंड्रोम कहलाएगा। महिला सिपाही की याचिका पर अदालत ने यूपी सरकार से जवाब दाखिल करने को भी कहा है। इसके लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है। हाईकोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को करेगा। अदालत ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का भी जिक्र किया। इस फैसले में लिंग पहचान को व्‍यक्ति की गरिमा का अभिन्‍न अंग माना गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला


इससे पहले याची नेहा सिंह के अधिवक्‍ता की ओर से राष्‍ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण भारत संघ और अन्‍य मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पेश किया गया। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आवेदन को रोकना गलत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने लिंग पहचान को व्‍यक्ति की गरिमा का अभिन्‍न अंग माना है। कोर्ट ने कहा है कि यदि ऐसा नियम नहीं है तो राज्‍य केंद्रीय कानून के अनुरूप ऐसा अधिनियम बनाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.