खरीफ सीजन 2026 से पहले MP में खाद की गारंटी, टोकन बनते ही मिलेगा उर्वरक

Updated on 16-06-2026 11:33 AM

 भोपाल। प्रदेश में किसान खरीफ फसलों की बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण खाद की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर बोवनी पर न पड़े और खाद वितरण में गड़बड़ी न हो, इसके लिए ई-विकास पोर्टल के माध्यम टोकन दिए जा रहे हैं। टोकन खाद का भंडार होने पर ही बनेंगे और यदि बन गए तो खाद मिलने की गारंटी रहेगी। किसानों को अभी तक 7 लाख टन खाद दी जा चुकी है और लगभग इतना ही भंडार है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि खाद की फिलहाल कमी नहीं है। ई-विकास पोर्टल से टोकन भी बन रहे हैं। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आगामी खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मूल्य नियंत्रण को लेकर मंत्रियों की समिति बनाई है।

  • यह समिति प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी सुझाव देगी। डेढ़ लाख टोकन जनरेट हुए और इसमें से 78 हजार किसानों ने खाद खरीदी है। व्यवस्था यह बनाई गई है कि टोकन तभी बनेगा, जब सहकारी समिति या अन्य विक्रय केंद्रों पर खाद उपलब्ध हो।
  • स्टॉक की ऑनलाइन निगरानी हो रही है। जैसे ही किसान खाद लेकर जाता है, वैसे ही भंडार में से उतनी मात्रा कम हो जाती है। कई जगहों से यह शिकायत सामने आ रही है कि टोकन बनने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। हालांकि, कृषि विभाग यह मानने के लिए तैयार नहीं है।

समिति में ये मंत्री शामिल

उधर, सरकार खाद की उपलब्धता को लेकर सतर्क है। किसानों को होने वाली समस्याओं का निराकरण किस तरह किया जाए, इसे लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की समिति बनाई है।

अभी तक वितरित खाद

यूरिया- 3.70 लाख टन एनपीके, डीएपी- 2.27 लाख टन, सिंगल सुपर फास्फेट- 80 हजार टन, प्रदेश में भंडारित खाद यूरिया- 2.80 लाख टन एनपीके, डीएपी- 1.73 लाख टन, सिंगल सुपर फास्फेट- 2.90 लाख टन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.