सौंपे गए कार्य दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के लिए सजग रहें मैदानी अधिकारी डाॅ आशुतोष

Updated on 18-08-2023 03:06 PM

बैकुण्ठपुर । शासन द्वारा कच्चे आवास में रहने वाले वंचित वर्ग के ग्रामीणों को पक्के आवास बनाकर दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की गई है।

ऐसे में आवश्यक है कि सभी पात्र हितग्राहियों के पक्के आवास का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। बारिस की खेती का समय अब पूरा हो चुका है इसलिए सभी तकनीकी अधिकारी और ग्राम रोजगार सहायक हितग्राहियों से मिलकर चर्चा करें, उन्हें प्रोत्साहित कर उनके आवास पूरा करने में सहयोग प्रदान करें।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने गत दिवस समीक्षा बैठक के दौरान सभी तकनीकी अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए। मंथन कक्ष में एमसीबी जिले के सभी जनपद पंचायतों के तकनीकी सहायकों और मनेन्द्रगढ तथा खड़गंवा के समस्त ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीइओ डाॅ  आशुतोष   ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए आप जिम्मेदार हैं इसलिए प्रयास करें कि आम आदमी को मिलने वाली सहूलियत समय पर उन तक पहुंच सकें। ग्रामीण पंजीकृत श्रमिकों को उनके गांव में ही अकुषल रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही आप उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं के लिए तय समय सीमा का विषेष ध्यान रखें। जिला पंचायत सीइओ ने मंथन कक्ष में खड़गंवा, मनेन्द्रगढ और भरतपुर के तकनीकी सहायकों की ग्राम पंचायत वार समीक्षा की। अपेक्षित प्रगति ना रखने वाले एक दर्जन लापरवाह तकनीकी सहायकों को उन्होने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।

जिला पंचायत सीइओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों के द्वारा राषि मिलने के बाद भी कार्य नहीं कराया गया है उन हितग्राहियों को नोटिस जारी करें और तीन नोटिस पर कार्य प्रारंभ न करने वाले हितग्राहियों से सहायता राषि की वसूली हेतु जिला पंचायत को अनुषंसा प्रेषित करें। जानबूझकर राषि का गबन करने वालों पर राजस्व विभाग के सहयोग से प्रकरण दर्ज कराते हुए वसूली की कार्यवाही भी कराई जाएगी।

इसके बाद सीइओ ने एमसीबी जिले में चल रहे महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत रोजगार मूलक कार्यों की प्रगति का जनपदवार आंकलन किया। आनलाइन श्रमिकों की हाजिरी सहित कुछ मानक बिंदुओं में जिले की प्रगति से पीछे चल रहे खड़गंवा और भरतपुर के कार्यक्रम अधिकारियों को एक पखवाड़े में सभी अपेक्षित बिंदुओं पर प्रगति लाने के निर्देष दिए। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में प्राथमिकता का ध्यान रखने के निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि आगामी समय में निर्वाचन की आचार संहिता लागू होगी ऐसे में नवीन कार्य स्वीकृति आदेश जारी नहीं किए जा सकेंगे। इसलिए सभी तकनीकी सहायक और कार्यक्रम अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के पास आगामी चार माह के लिए सेल्फ आफ प्रोजेक्ट में पर्याप्त संख्या में कार्य की उपलब्धता बनी रहे जिससे पंजीकृत ग्रामीणों को उनके मांग के अनुरूप तुरंत अकुशल रोजगार का माध्यम उपलब्ध कराया जा सके।

जिला पंचायत सीइओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए सोख्ता गड्ढों के साथ ही सभी स्वीकृत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य जल्द पूर्ण कराएं ताकि जिले के सभी ग्राम पंचायतों को मानक के अनुरूप मॉडल स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाया जा सके। इस दौरान सभी योजनाओं के प्रभारी अधिकारी भी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.