दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष, तलवार लेकर पहुंची महिलाएं, ये है वजह...

Updated on 24-05-2023 08:58 PM

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउनशिप एरिया में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस के सामने महिलाएं और पुरुष लाठी और तलवार लेकर पहुंचे।

उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को बुरी तरह मारा। उसकी दुकान और कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

मामला सेक्टर 10 शॉप नम्बर 109 का है। यहां रहने वाले बीएसपी कर्मी ब्रिज कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत की है कि 20 मई को उनका बेटा शिवांशु सिंह अपनी कार धोने के लिए घर के बाहर खड़ा था।

इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले दिलीप रजक और उसकी बेटी आए। वे उसके बेटे से झगड़ा करने लगे।

दिलीप ने वहां सुरेंद्र रजक, राजू रजक, अमन रजक को बुला लिया। उन लोगों ने मिलकर शिवांशु को लाठी, डंडा से बुरी तरह मारा पीटा। जब वो लोग शिवांशु को मार रहे तो उसे बचाने के लिए उनके परिचित उमेश त्रिपाठी बीच दौड़े।

इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें उमेश त्रिपाठी और शिवांशु को गंभीर चोटें आईं। इतना ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसके बाद भी आरोपी तोड़फोड़ करते रहे।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करना भी जरूरी नहीं समझा। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर साफ पता चलता है कि मामला कितना गंभीर था। आरोपी पक्ष की ओर से महिलाएं और युवक तलवार और डंडा, लाठी लेकर पहुंचे थे।

उन लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को काफी बुरी तरह मारा पीटा, उनकी पूरी दुकान को तोड़ दिया। इसके बाद सामने खड़ी कार में भी बुरी तरह तोड़फोड़ की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस का खौफ नहीं था। वो लोग खुलेआम हथियार लेकर मारपीट कर रहे थे।

पुलिस के आने पर भी वो नहीं रुके। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। सिर्फ मामला दर्ज करके चुप बैठी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वो इसकी शिकायत एसपी दुर्ग और सीएसपी भिलाई नगर से करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.