FIH विमेंस ओलंपिक क्वालिफायर भारत ने दूसरा मुकाबला जीता न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

Updated on 15-01-2024 01:53 PM

FIH विमेंस ओलंपिक क्वालिफायर में रविवार को करो या मरो मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। इसी के साथ भारत के लिए ओलिंपिक क्वालिफिकेशन की उम्मीद बनी हुई है।

भारत के लिए पहले ही मिनट में कुमारी संगीता, 12वें मिनट में उदिता और ब्यूटी डुंगडुंग ने 14वें मिनट में गोल दागा।

न्यूजीलैंड की ओर से हल मेगन ने 9वें मिनट में इकलौता गोल दागा।

भारत का अगला और आखिरी मुकाबला इटली के खिलाफ 16 जनवरी को होगा।

पहले ही मिनट में भारत ने दागा गोल
शनिवार को अमेरिका के खिलाप 0-1 से हार मिलने के बाद भारत ने आज शुरुआती मिनट में ही गोल दाग दिया। संगीता कुमारी ने यह गोल दागा। नेहा के पास पर संगीता ने फील्ड गोल दागा।

भारत ने यहां से शांति से खेल को आगे बढ़ाया और न्यूजीलैंड के डिफेंस भेद दिया।

दोनों टीमों ने अगले मिनटों में पेनल्टी कॉर्नर लिए। इसमें न्यूजीलैंड ने बाजी मारी और मेगन हॉल ने 9वें मिनट में बॉल को पहुंचा दिया।

चार मिनट बाद, लालरेम्सियामी ने सर्कल में अच्छा प्रदर्शन करके भारत को पेनल्टी कॉर्नर जीतने में मदद की और उदिता ने इसे गोल में तब्दील कर दिया।

भारत ने पहले क्वार्टर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 14वें मिनट में अपनी बढ़त 3-1 कर ली, जब झारखंड की सलीमा और ब्यूटी डुंगडुंग ने मिलकर मेजबान टीम के लिए तीसरा गोल किया।

अगले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं
3-1 की बढ़त ने भारत को दूसरे क्वार्टर में आरामदायक स्थिति में ला दिया। हालांकि इस क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, पहले 15 मिनट की तेज गेम के बाद दोनों धीमी हो गई। अगले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर
जीत के साथ ही भारतीय टीम टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे टॉप-2 में आना होगा। इसके लिए उसे अगले मुकाबले में जीतना होगा। अगर न्यूजीलैंड अगले मुकाबले में अमेरिका से हारा तो भारत के लिए ड्रॉ से भी काम हो जाएगा। भारत को पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए सेमीफाइनल में जीतना होगा या फिर तीसरे स्थान के लिए मैच अपने नाम करना होगा।

इटली क्वालिफिकेशन रेस से लगभग बाहर
इटली दो मैट जीतकर क्वालिफिकेशन की रेस से लगभग बाहर हो चुका है। रविवार के अमेरिका ने इटली को 2-0 से हराया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टीम को 4-0 से हराना होगा। इटली के लिए यहां से टॉप-2 में चमत्कार से ही आ सकती है। अगर न्यूजीलैंड अपना अगला मुकाबला हारता है तो इटली को क्वालिफाइ होने के लिए भारत के खिलाफ कम से कम 7-0 से जीतना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.