कन्नड़ डायरेक्टर एसके भगवान के निधन से शॉक में फिल्म इंडस्ट्री, फरवरी में अब तक 6 सेलेब्स की मौत

Updated on 20-02-2023 08:35 PM
ऐसा लग रहा है जैसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। बीते कुछ दिनों में ही वहां एक के बाद एक कई सेलेब्स की मौत की खबर ने बुरी तरह झकझोर दिया है। रविवार 19 फरवरी को जहां कॉमेडियन मयिलसामी के निधन की खबर आई, वहीं अब कन्नड़ के दिग्गज फिल्ममेकर एसके भगवान का निधन हो गया है। एसके भगवान 89 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थे।
एसके भगवान की पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। दिसंबर 2022 में उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निधन पर शोक जताया और ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके यादगार योगदान को याद किया।

सीएम बसवराज बोम्माई ने दी श्रद्धांजलि

बसवराज बोम्मई ने ट्विटर पर लिखा, 'एसके भगवान के निधन की खबर सुनकर बड़ा झटका लगा है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे। दोराई-भगवान की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा में कई यादगार फिल्में दीं। उन्होंने साथ में 55 फिल्में कीं, जिनमें 'कस्तूरी निवास', 'बयालु दारी' और Hosa Lekuk जैसी फिल्में दीं।

थिएटर से शुरुआत, बॉन्ड स्टाइल की फिल्मों से पहचान

एसके भगवान ने थिएटर की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1956 में उन्होंने कनागल प्रभाकर के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया। दोराई-भगवान की जोड़ी कन्नड़ सिनेमा के फिल्मेमकर्स की पहली ऐसी जोड़ी थी जो बॉन्ड स्टाइल की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। इस जोड़ी ने बॉन्ड स्टाइल की जो फिल्में डायरेक्ट कीं, उनमें 'जीवन चैत्र', 'गोवा दल्ली सीआईडी 999', 'ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली साईडी 999' और Operation Diamond Racke जैसे नाम शामिल हैं।

फरवरी 2023 में 6 सेलेब्स की मौत

एसके भगवान की मौत से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं। हर कोई एक के बाद एक हुई मौतों से गमजदा है। फरवरी 2023 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जिन सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उनमें के विश्वनाथ, वाणी जयराम, टीपी गजेंद्रन, तारक रत्न और मयिलसामी का नाम शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.