बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर बनेगी फिल्म, इसी महीने प्रोडक्शन टीम आएगी उदयपुर

Updated on 26-06-2023 06:28 PM
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में पिछले वर्ष 28 जून को टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर दी गई। इसको लेकर हत्या का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जो पूरे देश में बहुचर्चित रहा। अब इस घटना के एक साल पूरे होने के बाद हत्याकांड पर एक फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस की टीम 28 जून यानी कन्हैयालाल की बरसी पर मुंबई से उदयपुर पहुंचेगी। प्रोडेक्शन टीम इस दौरान फिल्म बनाने की तैयारियों के लिए परिवार और लोगों से बात करेगी।

कन्हैयालाल के परिजन हुए फिल्म के लिए राजी

कन्हैया लाल हत्याकांड पर फिल्म बनाने को लेकर उनके परिजनों ने पहले आपत्ति जताई थी। इसको लेकर मुंबई की एक कंपनी फिरफॉक्स की ओर से डायरेक्टर अमित जानी ने कन्हैया लाल के पुत्र यस तेली को फोन किया। इसमें उन्होंने कन्हैया लाल के हत्याकांड को लेकर एक फिल्म बनाने की अनुमति मांगी। पहले तो परिवार के लोगों ने इसके लिए मना कर दिया। लेकिन फिर बाद में परिवार के सदस्य फिल्म बनाने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर को अपनी सहमति प्रदान कर दी। लिहाजा प्रोडक्शन हाउस ने कन्हैयालाल केस पर रिसर्च शुरू कर दी है।

28 जून को उदयपुर आएगी प्रोडक्शन हाउस की टीम

टेलर कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर मुंबई के प्रोडक्शन हाउस की टीम 28 जून को उदयपुर आएगी। इसको लेकर कन्हैयालाल के बेटे यश ने बताया कि उदयपुर आने के बाद प्रोडक्शन टीम उनके घर पर पहुंचेगी। जहां इस हत्याकांड से जुड़े हुए प्रत्येक कैरेक्टर को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही जानकारी लेने के बाद प्रोडक्शन टीम फिल्म बनाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। इस दौरान प्रोडक्शन टीम दिवंगत कन्हैयालाल तेली, उनके दो पुत्र और पत्नी, मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी के किरदारों को बारीकी से समझेगी। इसके अलावा राजसमंद के दो युवकों की मदद से पुलिस ने इन आरोपियों को कैसे दबोचा। इसको लेकर भी विस्तार से जानकारी जुटाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.