स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर हुई अंतिम रिहर्सल

Updated on 14-08-2024 12:45 PM

गरियाबंद। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय ने निभाई। उन्होंने राष्ट्र ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले भी मौजूद रहे। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। परेड कमाण्डर  के मार्गदर्शन में प्लाटूनों ने परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक  कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। निरीक्षण में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मंच संचालन भी बेहतर ढंग से हो सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, एसडीएम विशाल महाराणा सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.