गणतंत्र दिवस के लिए परेड की अंतिम रिहर्सल सम्पन्न

Updated on 24-01-2025 03:19 PM

सुकमा। जिला प्रशासन के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए शुक्रवार को अंतिम रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और एसपी किरण चव्हाण उपस्थित थे। 26 जनवरी का जिलास्तरीय समारोह मिनी स्टेडियम ग्राउंड सुकमा में आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम में कांकेर सांसद भोजराज नाग राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस साल भी मुख्य समारोह में पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ ही एनसीसी और स्काउट-गाइड के प्लाटून मार्च पास्ट करेंगे, वे मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे।

गणतंत्र दिवस के लिए छात्र-छात्राएं मिनी स्टेडियम में प्रतिदिन परेड का रिहर्सल कर रहे हैं। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक कांकेर सांसद भोजराज नाग सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य समारोह में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान मार्च पास्ट करने के साथ ही मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। परेड में जिला पुलिस बल, सीएएफ, सीआरपीएफ, एनसीसी और स्काउट-गाइड के प्लाटून शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस में मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था
गणतंत्र दिवस की तैयारी पुलिस ने शुरु कर दी है और मिनी स्टेडियम ग्राउंड में हर दिन परेड का रिहर्सल किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.