वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम : महिलाओं ने लोन लेने से लेकर फ्रॉड से बचने के तरीके सीखे

Updated on 28-02-2025 10:34 AM

धमतरी। धमतरी जिले की महिलाओं ने आज अपने व्यवसाय के लिए लोन लेने से लेकर डिजिटल बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ फ्रॉड से बचने के तरीके भी सीखे। जिले की महिला उद्यमियों को यह सब जानकारियां जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान दी गई। 

भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने जिले की महिलाओं को सायबर हाईजिन, बैंकों की विभिन्न कार्यप्रणालियों के साथ लेन-देन में होने वाले फ्रॉड आदि की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी। इस कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक नवीन तिवारी सहित आरसेटी की संचालक अनिता टुडू और जिला समन्वयक अजीम हैदर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बैंकों की बचत योजनाओं के साथ बजट और निवेश के बारे में भी विस्तार से बताया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक लोकपाल सिस्टम की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बैंकों से किसी भी प्रकार की शिकायत होने या कोई बैंकिंग-सायबर फ्रॉड होने पर बैंक लोकपाल से शिकायत की जा सकती है। किसी भी तरह की सहायता के लिए 14448 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सायबर फ्रॉड, ऑनलाईन होने वाली धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों को 1930 नंबर पर फोन कर दर्ज कराया जा सकता है। ऐसी शिकायतें वेबसाईट https://cybercrime.gov.in पर भी सीधे दर्ज कराई जा सकती हैं। बैंक अधिकारियों ने महिलाओं के लिए इंटरप्रेन्योर लोन, मुद्रा लोन, स्वनिधि ऋण आदि की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने इस दौरान महिलाओं को पेंशन योजना, शिक्षा लोन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना के प्रावधानों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी बताया।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.