टाइम पर निपटा लें अपने जरूरी काम, अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Updated on 27-03-2023 07:54 PM
नई दिल्ली : आप किसी जरूरी काम से बैंक ब्रांच जाएं और आपको पता चले कि बैंक की तो छुट्टी है। आपको बहुत बुरा लगेगा और आपका काम भी अटक जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in April 2023) के बारे में पता हो। आरबीआई (RBI) की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट होती है। इसके अनुसार, अप्रैल 2023 में अलग-अलग जोन में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। आप इस लिस्ट में देख लें कि आपके जोन का बैंक कब-कब बंद रहेगा। लिस्ट के अनुसार, अप्रैल में दो लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend in April) भी आ रहे हैं। ये लॉन्ग वीकेंड 14,15,16 अप्रैल और 21,22,23 अप्रैल को हैं। आइए जानते हैं कि अप्रैल महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं बैंक


आरबीआई के नियमों के अनुसार देशभर में महीने के हर रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है।


जानिए अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक



1 अप्रैल 2023 - बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

2 अप्रैल 2023 - इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होगा।

4 अप्रैल 2023 - इस दिन महावीर जयंती के चलते अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
5 अप्रैल 2023 - इस दिन बाबू जगजीवन रान का जन्मदिन है। इस दिन तेलंगाना जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 अप्रैल 2023 - गुड फ्राइडे के चलते आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

8 अप्रैल 2023 - इस दिन दूसरे शनिवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

9 अप्रैल 2023 - इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

14 अप्रैल 2023 - अंबेडकर जयंती के चलते अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

15 अप्रैल 2023 - इस दिन बोहाग बिहू के चलते अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 अप्रैल 2023 - इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

18 अप्रैल 2023 - इस दिन शब ए कद्र के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल 2023 - इस दिन ईद के चलते अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अप्रैल 2023 - इस दिन चौथा शनिवार होने से बैंक बंद रहेंगे।

23 अप्रैल 2023 - इस दिन रविवार होने से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

30 अप्रैल 2023 - इस दिन रविवार होने से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.