जय श्रीराम कहने पर छात्रों की पिटाई करने वाले व्याख्याता पर एफआइआर

Updated on 14-11-2024 12:28 PM

कोरबा । स्कूल में पढ़ाई के दौरान व्याख्याता अक्सर देवी- देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किया करता था। इससे नाराज कुछ छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगा दिए। यह बात व्याख्याता को नागवार गुजरी और उसने दो छात्रों की पिटाई कर दी। मामले ने तूल पकड़ा और अभिभावक इसकी शिकायत थाना में कर दिए। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का अपराध व्याख्याता के खिलाफ दर्ज कर लिया है।


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली- पड़निया स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में 11 वीं के छात्रों को सोमवार को हिंदी विषय के व्याख्याता राजकुमार ओगरे पढ़ा रहे थे। कक्षा में हिंदी के व्याख्याता राजकुमार ओगरे ने देवी- देवताओं का जिक्र करते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि देवी-देवताओं की कोई शैक्षणिक योग्यता थी क्या, उन्हें इतना क्यों मानते हो। मैं पढ़ा लिखा हूं, मेरे पास डिग्री है, तुम लोग मुझे प्रणाम किया करो। विद्यार्थी उस समय चुप रहे, छुट्टी की घंटी बजते ही बाहर निकलने पर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इससे नाराज व्याख्याता ने दो बच्चों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी लगने पर अभिभावक स्कूल जा पहुंचे। यहां शिक्षक से जवाब तलब करते हुए हिंदुओं के आस्था को ठेस पहुंचाने पर नाराजगी जाहिर की। परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षक अपनी गलतियों की मांगने लगा, पर अभिभावक नहीं माने।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.