महिला आरक्षक और आरक्षक की पत्नी के मध्‍य मारपीट के मामले में डेढ़ साल बाद एफआइआर

Updated on 23-07-2023 05:50 PM
भोपाल। राजधानी के देहात थाने गुनगा में एक महिला आरक्षक और पुलिस कांस्‍टेबल की पत्नी के बीच मारपीट के मामले में उभयपक्षीय प्रकरण की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद प्रकरण दर्ज किया है। मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी। इस पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। डेढ़ साल पुरानी इस घटना के बाद महिला आरक्षक थाने से तबादला कराकर जा चुकी है।

थानाप्रभारी रमेश राय ने बताया कि 22 जनवरी 2022 की घटना है। गुनगा थाने में 28 वर्षीय महिला आरक्षक पदस्थ होकर आइ थी1 उन्हें आए हुए कुछ दिन हुए थे और विवाद के हालात बन गए थे। दरअसल में थाने में पदस्थ एक आरक्षक की पत्नी ने थाने आकर आरोप लगाया था कि उक्त महिला आरक्षक उनके पति पर बुरी नजर रखती है। वह उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। इसी दौरान 22 जनवरी 2022 को दोपहर में करीब 12 बजे महिला आरक्षक और आरक्षक की पत्नी का आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच में थाना परिसर में जमकर मारपीट हुई। थानास्टाफ के लोगों ने दोनों को अलग कराया था। उसके बाद दोनों ओर से शिकायत की गई थी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के आवेदन स्वीकार कर मामले की जांच में ले लिए थे। महिला आरक्षक इस घटना को लेकर काफी परेशान हो गई थी, उसने एक शिकायती आवेदन लगा दिया था कि उसका तबादला दूसरे स्थान पर कर दिया जाए। आवेदन को स्‍वीकार करते हुए महिला आरक्षक का तबादला कर दिया गया था। अब जाकर मामले में एफआइआर दर्ज होने से एक बार फिर से मामला चर्चा में आ गया है। महिला आरक्षक की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा और आरक्षक की पत्नी की ओर से साधारण मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.