रायपुर के होटल मिली दो विदेशी युवतियों पर एफआईआर

Updated on 13-03-2026 12:50 PM
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना पर 'होटल एरिना बुटिक' से इन युवतियों को हिरासत में लिया था।

युवतियों पर संदिग्ध गतिविधयों पर शामिल होने का आरोप लगा था। पुलिस की जांच के दौरान युवतियां पासपोर्ट, वीजा संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाई, तो उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में बने डिटेंसन सेंटर में रखा गया था।

पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने तीन महीने तक अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी, इसलिए 13 मार्च को पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

9 जनवरी 2026 को पुलिस ने मारी थी रेड

9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 'होटल एरिना बुटिक' में दो विदेशी युवतिां ठहरी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की टीम ने दबिश दी और दोनो को हिरासत में लिया था।

आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 के तहत कार्रवाई

10 मार्च 2026 तक बार-बार मौका देने के बावजूद दोनों महिलाएं भारत में रहने या यात्रा करने का कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाईं। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब दूतावास के जरिए इन्हें वापस इनके देश भेजने की तैयारी कर रही है।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

तेलीबांधा निरीक्षक अविनाश सिंह के अनुसार विदेशी युवतियों को जनवरी माह में हिरासत में लेकर डिटेंसन सेंटर भेजा था। तीन महीने तक युवतियों ने अपने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। युवतियों पर एफआईआर दर्ज करके दूतावास से संपर्क किया गया है। दूतावास की मदद से युवतियों को डिपोर्ट किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.