हरियाणा के प्राइवेट स्कूल में आग लगी वाइस प्रिंसिपल का कमरा जला

Updated on 16-04-2024 02:38 PM

हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को प्राइवेट स्कूल में आग लग गई। गनीमत रही कि उस दौरान स्कूल में बच्चे नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अष्टमी के कारण स्कूल का समय चेंज था, इससे बच्चे देरी से आए। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

सेक्टर 37 स्थित नारायणा स्कूल में मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बिल्डिंग से बाहर आने लगी और चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया। स्कूल में मौजूद कर्मचारी आग लगी देख अलर्ट हो गए।

शुरुआत में उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की, साथ ही फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

वाइस प्रिंसिपल के रूम में लगी आग
सेक्टर- 37 फायर स्टेशन के ऑफिसर नैनपाल ने बताया कि आग स्कूल के एक कमरे (वाइस प्रिंसिपल के रूम) में लगी थी। सूचना मिलते ही उनकी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे लग गए। आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है। आग से कुछ सामान जल गया है।

प्रिंसिपल बोली- किस्मत की बात आज अष्टमी है
नारायणा स्कूल की प्रिंसिपल जयश्री के मुताबिक, स्कूल में करीब एक हजार स्टूडेंट पढ़ते हैं। किस्मत की बात है की आज अष्टमी है। बच्चों की स्कूल आने की टाइमिंग लेट थी। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। आग वाइस प्रिंसिपल (VP) के रूम में लगी थी। आग से कुछ कंप्यूटर, यूनिफॉर्म और एसी जल गए हैं। घटना को लेकर छानबीन जारी है। नुकसान का सही आकलन लगाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.