गुरुग्राम में चलती स्लीपर बस में लगी आग दो की मौत 12 लोग झुलसे

Updated on 09-11-2023 01:26 PM

गुरुग्राम में बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात 8.30 बजे हुई।

जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। 5 घायलों को मेदांता अस्पताल और 7 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

बस में रखे थे छोटे गैस सिलेंडर
गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने बताया कि घटना के वक्त बस में करीब 35-40 लोग सवार थे जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और दिवाली के मौके पर अपने घर जा रहे थे। ये लोग अपने साथ छोटे गैस सिलेंडर भी रखे थे।

कमिश्नर अरोड़ा ने आगे कहा, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग इन छोटे सिलेंडरों की वजह से लगी होगी। हालांकि, फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

30-50 फीसदी तक जले यात्री
गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के डॉ. मानव ने बताया कि हमारी टीम सात घायल लोगों का इलाज कर रही है। सभी घायल 30 से 50 फीसदी तक जल गए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, घटना को लेकर ACP क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बस अरुणाचल प्रदेश की है, जिसका नंबर AR 01 K 7707 है। घटनास्थल से दो लोगों की डेड बॉडी रिकवर की गई है। बस में सवार सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक बस हादसा हो गया। नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।

यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, दिल्ली से आ रही थी टूरिस्ट बस

आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। बस में रखा सामान जल गया। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर से एक टूरिस्ट बस आ रही थी। खंदौली टोल पार करने के बाद अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस के पिछले टायर में आग लग गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.