
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लगने से बिलासपुर स्टेशन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने आग बुझाई।
घटना बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 2 में शुक्रवार सुबह 6 बजे घटित हुई। कोरबा रवाना होने के लिए प्लेटफार्म में खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच M1 से अचानक आग की लपटें उठाने लगी। आग की वजह से कोच के सीट, बेडरोल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।