नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

Updated on 28-06-2023 06:32 PM
भोपाल। चेतक ब्रिज के पास स्‍थित आइएसबीटी परिसर में बने नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। इससे इस मंजिल पर स्थित जीएडी और राजस्व शाखा में जलने की तेज गंध के साथ धुआं भरने से अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना मंगलवार सुबह 11.30 बजे की है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्‍त कार्यालय में सभी कर्मचारी पहुंच चुके थे। लिहाजा, समय रहते उन्होंने अपनी सूझबूझ से आग बुझा ली और बड़ा हादसा बचा लिया।

निगम कर्मचारियों ने बताया कि धुआं कार्यालय में लगी एक डीपी से निकल रहा था। संभवत: इसमें पहले शार्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग लगी। इसके बाद आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और इधर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने आग को फायर एक्‍सटिंग्यूशर की मदद से बढ़ने से पहले ही बुझा दिया। यदि यह आग रात में लगती तो राहत और बचाव मुश्किल हो जाता। क्योंकि यहां ना तो फायर सिस्टम लगा है और ना ही आग की सूचना देने के लिए स्‍मोक डिटेक्टर। जबकि कार्यालयों में कागज की फाइलों, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रिकल उपकरण और फर्नीचर समेत अन्य सामान उपलब्ध हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद शाम पांच बजे महापौर मालती राय ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विद्युत लाइनों का नियमित रुप से संधारण एवं निगरानी करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.