मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे:खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ कार्यक्रम में भगदड़; महिलाएं-बच्चे भी घायल

Updated on 29-11-2024 01:28 PM

खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भड़क गई, जिससे 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है, इसमें दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं।

घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों से बात कर उनका हाल जाना और घटना की जानकारी ली।

खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- शहर के घंटाघर पर जब मशाल मार्च का समापन हो रहा था, तब कुछ मशालें उल्टी हो गईं। उनमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गईं। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए।

इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

मशाल जलाने डीजल मिलाया, पुलिसकर्मी मौजूद थे

मशाल के लिए सामग्री तैयार करने वाले एक युवक ने बताया कि मशाल के लिए लकड़ी का बुरादा, कपूर और थोड़ी मात्रा में डीजल भी मिलाया गया था। डीजल मिलाने से मशाल की आग लंबे समय तक जलती है। पुलिस और प्रशासन के लोगों के बीच सामग्री तैयार की जा रही थी।

आतंकवाद के खिलाफ मशाल मार्च निकाल रहे थे खंडवा में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ युवा जनमत संग्रह के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया था। गुरुवार शाम को ये कार्यक्रम बड़ाबम चौक पर हुआ। 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम को हैदराबाद से आए भाजपा विधायक टी राजा और पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया खान ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

देर रात 11 बजे मशाल जुलूस शुरू हुआ। आधे घंटे बाद जुलूस का समापन घंटाघर चौक पर हो रहा था, इसी दौरान कुछ मशालें उल्टी हो गई। जिससे आग भभक गई। मशाल में लकड़ी का बुरादा और कपूर का चूरा था, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। जुलूस में एक हजार मशाल थी। करीब 200 मशाल जला पाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.