कॉलेज ग्राउंड में फायर ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन

Updated on 21-09-2023 01:44 PM

अंबिकापुर। एसडीआरएफ एवं नगर सेना सरगुजा रेंज द्वारा बुधवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता और अग्नि अभ्यास प्रतियोगिता आयोजित की गई। सरगुजा में पहली बार संभाग स्तरीय अग्नि अभ्यास प्रतियोगिता में संभाग के सभी 6 जिलों के साथ दरिमा एयरपोर्ट की एसडीआरएफ की टीम भी शामिल हुई। अग्नि अभ्यास प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी एवं सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग रहे। इस कार्यक्रम में तीन तरह के अग्नि अभ्यास की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पहला बीए सेट, जिसमें आगजनी के मामले में एसडीआरएफ के जवान ऑक्सीजन के साथ आग लगे स्थान पर जाकर लोगों को बचाते हैं, इसमें कम समय में ऑक्सीजन सेट की सेटिंग कर घटना स्थल पर जाना होता है। दूसरी ड्रिल होती है, लेडर ड्रील, इसमें सीढ़ी की मदद से घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू किया जाता है और तीसरा फायर ट्रेंडर ड्रील, इसमें आग बुझाने वाले वाहन के माध्यम से घटना स्थल में आग को पानी द्वारा बुझाया जाता है।

इस अग्नि अभ्यास प्रतियोगिता में सबसे कम समय लेने वाली सूरजपुर की नगरसेना टीम थी। प्रतियोगिता में शामिल सभी जिलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संभागायुक्त शिखा राजपूत ने जवानों के सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि संभाग में पहली बार ऐसा अग्नि अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, किसी विपदा में लोगों की जान बचाने का काम काफी कठिन होता है, कर्तव्य को निभाने के लिए निष्ठा, एकाग्रता और लगन की आवश्यक है। यदि हर व्यक्ति अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलती है, उन्होंने इस सफल अग्नि अभ्यास प्रतियोगिता में शामिल जवानों को बधाई दी और ऐसा अभ्यास हर तीन महीने में करने को कहा जिससे जवानों का हौसला बढ़ता रहे। आईजी अंकित गर्ग ने भी इस अवसर पर जवानों की हौसला अफजाई की और अपने कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अभिषेक सिंह, रायपुर से तकनीकी अग्निशमन अधिकारी सरवर खान, संभागीय एसडीआरएफ एवं नगर सेना प्रमुख राजेश पाण्डेय, सरगुजा प्रभारी शिव कुमार कठौतिया, सूरजपुर प्रभारी संजय गुप्ता,जशपुर प्रभारी विपिन लकड़ा, एयरपोर्ट डायरेक्टर सुशील श्रीवास्तव, जाकिर खान, वीर सिंह कुंजाम मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.