शादी में कट्‌टे से हवाई फायर किए; मारपीट भी की थी, डरकर लौट गई थी बारात

Updated on 21-02-2023 07:24 PM

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिगराम पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। दो दिन पहले शालिगराम का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सिगरेट और हाथ में कट्टा लेकर एक शादी समारोह में लोगों को धमका रहा है। पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

वायरल वीडियो से पहले पढ़िए पूरा मामला

गढ़ा गांव में 11 फरवरी को अहिरवार समाज के एक परिवार में बेटी की शादी हो रही थी। परिवार ने पहले बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बाद में निजी कार्यक्रम करने का फैसला किया। शादी की बात पता चलते ही रात करीब 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिगराम अपने कुछ साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंच गया। यहां उसने उत्पात मचाया और वहां मौजूद लोगों को धमकाया।

डरे-सहमे परिवार के लोगों ने शादी रोक दी। बारात लौट गई और रिश्तेदार भी चले गए। हालांकि, काफी समझाइश के बाद शादी इसी रात हो गई। यह समझाइश किसने दी और शादी कैसे हुई, इस पर कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ही FIR दर्ज की है। जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अब जानिए वायरल वीडियो में क्या है...

शनिवार को गढ़ा गांव के रहने वाले राम असरे ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। पोस्ट के साथ एक वीडियो अटैच्ड था। वीडियो में पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम एक शादी समारोह में लोगों से गाली गलौज कर रहा था। सिगरेट पीते हुए मारपीट करने लगा। जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने कट्टा निकाल लिया और हवाई फायर किए। कट्टा लहराते हुए धमकाया कि शादी होगी तो सिर्फ सामूहिक विवाह सम्मेलन में। शादी समारोह में मौजूद महिलाओं से भी बदतमीजी की।

चश्मदीद अटकौहां गांव के बरई अहिरवार ने बताया कि शालिगराम कुछ लड़कों के साथ आया था। उन्होंने राई बजाने से मना किया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घर में घुसकर भी मारपीट की और धमकियां दीं।

धीरेंद्र शास्त्री ने पीड़ित को बुलाया, परिवार ने मना कर दिया

राम असरे ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि शालिगराम के उत्पात मचाने की जानकारी मिलते ही पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पीड़ित परिवार को बागेश्वर धाम मिलने बुलाया था, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। इसके बाद बागेश्वर धाम के लोग परिवार के घर आए और उन्हें अपने साथ धीरेंद्र शास्त्री के पास ले गए। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई करने की बात कही और कहा कि पुलिस में शिकायत नहीं करें।

पढ़िए फरियादी कल्लू अहिरवार ने पुलिस को FIR में क्या बताया...

मैं ग्राम गढ़ा में रहता हूं। मजदूरी करता हूं। 11 फरवरी को मेरी बेटी सीता अहिरवार की शादी आकाश अहिरवार जो ग्राम अक्टोहा निवासी है, उसके साथ हो रही थी। सीता की बारात अक्टोहा से आई थी। शादी समारोह के दौरान रात करीबन 12 बजे की बात है, इसी समय गांव का शालिगराम गर्ग मेरे घर के सामने लगे टेंट में आया और गालियां देकर बोला- तेज आवाज में गाना क्यों बजा रहे हो। सिगरेट जलाकर अपने हाथ में कट्टा लहराते हुए लोगों को डराने-चमकाने लगा। मौके पर खड़े लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। धक्का-मुक्की में किसी की चोट नहीं आई थी, लेकिन टेंट में लगी कुर्सियां तोड़कर नुकसान कर दिया। शालिगराम बोला मेरी बात नहीं मानोगे तो जान से मार दूंगा।

मैंने और बाकी लोगों ने शालिगराम को समझाकर वापस भेज दिया था। मौके पर उपस्थित लोगों को मैं नहीं जानता हूं। शालिगराम गर्ग हमारे गांव का है, वो मुझे व मेरे परिवार को अच्छे से जानता है। मैं मेरी बिटिया सीता का शादी समारोह में व्यस्त होने और डर के कारण थाने पर पहले रिपोर्ट लिखाने नहीं आ सका था। शालिगराम गर्ग से मुझे व मेरे परिवार को खतरा है। आज पुलिस के मेरे घर आने पर रिपोर्ट लिखवाया हूं, इस पर कार्रवाई की जाए।

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी बोले...

दो दिन पहले जब वीडियो वायरल हुआ तब एसपी सचिन शर्मा का कहना था कि वीडियो के संबंध में अब तक किसी भी व्यक्ति ने शिकायत नहीं दी है। उन्होंने स्वतः संज्ञान में लेकर एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह को मामले की जांच करवा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.