मणिपुर के इंफाल में फिर गोलीबारी, बम फेंके गए:जयराम ने पूछा- PM क्यों नहीं जाते; CM बोले- क्या नरसिम्हा राव आए थे

Updated on 01-01-2025 02:19 PM

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के गांव पर मंगलवार रात कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। कडांगबंद इलाके में रात करीब 1 बजे बम फेंके गए। गांव वालों ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मणिपुर में यह ताजा घटना CM बीरेन सिंह के माफी मांगने के बयान के कुछ घंटो बाद हुई। बीरेन सिंह ने मंगलवार को राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि को लेकर माफी मांगी थी।

इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल पूछा कि, पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं। इसके जवाब में बीरेन सिंह ने कहा कि, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के कार्यकाल में भी मणिपुर में अशांति थी। क्या वो कभी वहां गए थे।

बीरेन सिंह ने कहा- हिंसा को लेकर मुझे खेद है, माफी मांगता हूं

CM बीरेन सिंह ने 31 दिसंबर को सेक्रेटिएट में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि हिंसा में कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं।

मणिपुर में मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक गोलीबारी की 408 घटनाएं दर्ज की गईं। नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं सामने आई हैं।'

जयराम रमेश ने पूछा- पीएम मोदी अब तक क्यों नहीं गए, माफी क्यों नहीं मांगी

बीरेन सिंह की इस प्रेस कांफ्रेंस की क्लिप को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर शेयर किया और सवाल पूछा- प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर वहां ये बात क्यों नहीं कह सकते? वे जानबूझकर 4 मई 2023 से राज्य का दौरा नहीं कर रहे हैं, जबकि वे देश-दुनिया की यात्रा कर रहे हैं। मणिपुर के लोग इस उपेक्षा को समझ ही नहीं पा रहे हैं।

बीरेन का जवाब- नरसिम्हा राव के समय भी हिंसा थी, क्या वे गए थे

जयराम के इस पोस्ट पर बीरेन सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मणिपुर में नगा-कुकी के बीच हिंसा कई सालों तक जारी रही। 1992 से 1997 के बीच हिंसा काफी बढ़ गई थी। क्या पीवी नरसिम्हा राव, जो 1991 से 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। क्या वे माफी मांगने मणिपुर आए थे?

यह वो समय था जब पूर्वोत्तर भारत में सबसे ज्यादा खूनी जातीय संघर्ष हो रहा था। मैंने जो माफी मांगी है, वह उन लोगों के लिए अपना दुख प्रकट करना है जो विस्थापित हो गए हैं और बेघर हो गए हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में, यह एक अपील थी कि जो हुआ उसे माफ कर दें और भूल जाएं। हालाँकि, आपने इसमें राजनीति ला दी।

बीरेन सिंह के बयान पर अन्य नेताओं का रिएक्शन

QuoteImage

यह माफी बहुत पहले मांग लेनी चाहिए थी। शांति की बहाली के लिए न्याय बहुत जरूरी चीज है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार इसमें विफल रही है।

QuoteImage

मनोज झा, RJD सांसद

QuoteImage

दो समुदायों के संघर्ष में CM जब एक का पक्ष लेता हुआ पाया जाता है, तो यह अक्षम्य है। अगर वह वास्तव में सोचते हैं कि उन्होंने जो किया वह गलत था, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

QuoteImage

संदीप दीक्षित, कांग्रेस नेता







अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.