मणिपुर में कुकी और मैतेई गुट के बीच फायरिंग:19 अप्रैल के बाद राज्य में पहली बड़ी घटना, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Updated on 24-04-2024 01:15 PM

मणिपुर के लुवांगसनोल सेकमाई में मंगलवार को कुकी और मैतेई गुट के बीच गोलीबारी हुई। 19 अप्रैल को पहले फेज के लोकसभा चुनाव के दौरान इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर हुई फायरिंग के बाद ये मणिपुर में फायरिंग की पहली घटना है। फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है। हालांकि, गोलीबारी की वजह से आसपास के गांवों के लोग परेशान नजर आए।

कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (CoTU) ने इसे मैतेई गुट और अरामबाई टैन्गोल का कुकी-जो पर हमला बताते हुए इसकी निंदा की है। CoTU के मीडिया सेल कॉर्डिनेटर लुन किपगेन ने बताया कि अरामबई टैन्गोल और मैतेई उग्रवादियों ने लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के दौरान उपद्रव किया था। अब इन गुटों ने अपनी इमेज सुधारने के लिए फाइलेंग-लुवांगसांग्गोल गांव में कुकी-जो पर हमला किया है।

14 अप्रैल के हमले में दो कुकी-जो वॉलंटियर्स की जान गई थी
किपगेन ने बताया कि 14 अप्रैल को फाइलेंग मोल में हालिया समय का सबसे बुरा मानवाधिकार उल्लंघन हुआ था। इस दिन मैतेई और अरामबाई टैन्गोल ने जो हमला किया था, उसमें दो कुकी-जो वॉलंटियर्स की जान चली गई थी। किपगेन ने ये भी कहा कि अब तक प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

किपगेन ने कहा कि संबंधित प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न होने की वजह से मैतेई उग्रवादी और अरामबाई टैन्गोल पहले से ज्यादा प्रभावी हो गया है। इसी वजह से फाइलेंग मोल में कुकी-जो समुदाय के दो लोगों की हत्या के एक हफ्ते के बाद ही दूसरा हमला कर दिया गया।

किगपेन ने कहा कि अब बहुत हो गया है। इस इलाके में शांति बनाए रखने के लिए हमें और कितना बलिदान देना होगा? केंद्र सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए और एन बीरेन सिंह को निर्देश देना चाहिए कि वे कुकी-जो समुदाय के लोगों पर हो रहे इन हमलों को रोकें। बिरेन सिंह को देखना चाहिए कि उनकी वजह से उनके अपने समुदाय और कुकी-जो लोगों को कितनी बर्बादी सहनी पड़ी है। उन्हें शांति से इस्तीफा दे देना चाहिए।

चुनाव वाले दिन मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी में 3 घायल
लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज के दौरान 19 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई। इसमें 3 लोग घायल हो गए। वहीं, इंफाल ईस्ट के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर सामने आई। हालांकि हमला किसने किया, इसकी जानकारी नहीं है।

राज्य की दो सीटों- इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आउटर सीट के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। राज्य में पिछले साल 3 मई से कूकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है।

कुकी संगठनों ने कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। उन्होंने न्याय नहीं तो वोट भी नहीं का नारा लगाया है। राज्य में अब तक हुई हिंसा की घटनाओं में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.