मार्बल व्यवसायी पर दिनदहाड़े फायरिंग, झंडा लगाने पर भिड़े दो पक्ष, 4 बड़ी खबरें

Updated on 28-09-2023 01:08 PM
भागलपुर: बिहार के भागलपुर की बड़ी खबरों पर नजर डालें तो एक मार्बल व्यवसायी को गोली मारी गई है। भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में लालकोठी पेट्रोल पंप के पास पूरी घटना हुई। टाइल्स और मार्बल दुकान के संचालक वलीउल्लाह उर्फ टिंकु अंसारी पर बैखौफ अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग में टिंकू अंसारी बाल बाल बच गए गोली टाइल्स में जा लगी। घटना दिन के पौने एक बजे के आसपास की है। टिंकू अंसारी कुख्यात अपराधी इनायतुल्लाह अंसारी का भतीजा है। फायरिंग के बाद टिंकू अपनी दुकान डर के कारण बंद कर भाग गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद टिंकू ने अपनी दुकान पर फिर से पहुंचा और घटना की सारी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल से जांच के दरमियान पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ है। टिंकू अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। साल 2016 में टिंकू अंसारी और मोस्ट वांटेड टिंकू मियां उर्फ तालिब के गैंग के बीच ततारपुर के बढाईचक में गैंगवार की घटना को अंजाम दिया गया था।

तीन नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात

टिंकू ने बताया कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए थे। उन्होंने फायरिंग की और फिर मौके से भाग गाए। घटना को लेकर डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मो. इबरार की मार्बल दुकान में दो अज्ञात लोगों के फायरिंग करने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची जहां से एक कारतूस बरामद किया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रेलवे फाटक पर झंडा लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

भागलपुर इशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नं.12 रेलवे फाटक के पास धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। घटना देर शाम की है। घटना की सूचना इसाकचक पुलिस को मिली और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है। एक पक्ष का दावा था कि उन्होंने पिछले छह महीने से वहां पर झंडा लगा रखा है तो वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि एक ने झंडा लगाया तो वे क्यों नहीं लगा सकते। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

डायन बताकर पड़ोसी ने की महिला की पिटाई

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर गांव में पड़ोसी ने डायन कह कर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना को लेकर थाने में शिकायत की गई है। इसके बाद महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मो. मेहताब खान ने कहा कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने भेजा 94 गाड़ी मालिकों को नोटिस

भागलपुर जिला परिवहन विभाग की ओर से 94 गाड़ी मालिकों को वार्षिक और त्रैमासिक मोटर वाहन टैक्स जमा नहीं करने को लेकर नोटिस भेजी है। परिवहन विभाग की ओर से यह नोटिस पोस्ट किया गया है। यह नोटिस एक लाख से अधिक बकाया वाले गाड़ी मालिक को भेजी गयी है। नोटिस भेजे जाने के 15 दोनों के भीतर अगर बकाया टैक्स जमा नहीं करते हैं तो उसकी गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.