नलहरेश्वर मंदिर पर पहाड़ियों से घेरकर की गई थी फायरिंग, नूंह हिंसा का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो आया सामने

Updated on 03-08-2023 12:56 PM

नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। 31 जुलाई को प्रसिद्ध नलहरेश्वर मंदिर के आसपास फायरिंग की गई थी। वीडियो घटना की भयावह बयां करने वाला है। पहाड़ियों के बीच घिरे मंदिर पर पहाड़ियों के ऊपर से भीड़ ने फायरिंग की थी। आउटर कैंपस में मौजूद श्रद्धालुओं पर पहाड़ियों से फायरिंग की गई थी। सोमवार का दिन होने के चलते मंदिर में सैकड़ों भक्तों की भीड़ थी। अचानक फायरिंग से कोहराम मच गया। जिसे जहां, जगह मिली वह छिपता नजर आया। यहां तक कि पुलिसवाले भी अपनी जान बचाकर छिपने को मजबूर हो गए। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि किस तरह ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है। लोग गाड़ियों के नीचे, पीछे, मंदिर के अंदर और यहां जिसे आड़ मिली वह छिप गया। मंदिर परिसर के बाहर मौजूद लोग बस किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए छिप रहे हैं।

 
बताया जा रहा है कि नलहेश्वर मंदिर में फायरिंग के लिए जो लोग आए थे वह सफेद रंग की गाड़ी में थे। इस गाड़ी का नंबर पंजाब का होने का दावा किया जा रहा है। लोगों को फायरिंग करते हुए धार्मिक नारे लगाए जा रहे हैं। पुलिस भी मंदिर के आसपास मौजूद है लेकिन दंगाई थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यात्रा पर फायरिंग के लिए जुटी थी भीड़

सूत्रों की मानें तो नूंह हिंसा वाले दिन दंगाई दोपहर को लगभग 12 बजे होडल चौक पर एकत्र हुए थे। यहां से वे हाईवे की तरफ लगभग दो किलोमीटर पैद चले और तिरंगा पार्क तक पहुंचे। भीड़ में लगभग 25 लोग शामिल थे। तिरंगा पार्क तक इनकी भीड़ बढ़कर दर्जनों लोगों तक हो गई थी। इस भीड़ को एक शख्स लीड कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास उस शख्स का वीडियो है, जिसके आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

मंदिर से निकलने के कुछ मिनटों में ही फायरिंग

31 जुलाई को नूंह में जलाभिषेक यात्रा नलहरेश्वर मंदिर से ही शुरू हुई थी। मंदिर से यात्रा 500 मीटर भी नहीं पहुंची थी कि इसी दौरान दंगाइयों ने भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी थी। मंदिर के पुजारी की मानें तो दंगा भड़कने के बाद मंदिर में लगभग चार हजार लोग फंसे थे।

तीन बजे के आसपास हुई फायरिंग

नूंह हिंसा के दौरान नलहरेश्वर मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा ने मंदिर में फायरिंग की बात कही थी। अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के दावे गलत होते नजर आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के बाहर भीड़ ने दोपहर लगभग तीन बजे फायरिंग की थी।

रात तक निकल सके लोग

बताया जा रहा है कि मंदिर पर फायरिंग के बाद श्रद्धालु यहां फंस गए और वे जान बचाने को छिप गए। हिंसा शहर में फैली थी इसलिए श्रद्धालुओं ने मंदिर में ही शरण ली। कुछ श्रद्धालुओं की गाड़ियों को आग भी लगा दी गई। शाम को लगभग 6 बजे के बाद जब पैरामिलिट्री फोर्स आई। तब जाकर दंगाई वहां से भागे और लोग अपने घरों सो जा सके।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.