पहली ही बॉल और... देखिए मोहम्मद सिराज ने कैसे उस्मान ख्वाजा को कर दिया हैरान

Updated on 09-02-2023 06:54 PM
नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को सिराज ने पारी के दूसरे ओवर में पहला झटका दे दिया। सिराज ने ख्वाजा के लिए लेग साइड में गेंद को रखते हुए उन्हें पूरी तरह छका दिया और गेंद उनके पैड पर जाकर लगी। पैड पर गेंद लगते ही सिराज ने अंपायर नितिन मेनन से जोर अपील की मांग की लेकिन उन्होंने नकार दिया।
हालांकि सिराज को पूरा विश्वास था कि ख्वाजा पूरी तरह से विकेट के सामने हैं और उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा से डीआरएस लेने की मांग की। रोहित ने भी सिराज पर भरोसा जताया और तीसरे अंपायर की तरफ जाने का फैसला लिया और जीता भारत के पक्ष में आया। इस तरह उस्मान ख्वाजा सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन का रुख कर लिया।
    टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया का पहले बल्लेबाजी का फैसला
    भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ डेविड वॉर्नर पहले लिए मैदान पर उतरे थे। पारी का पहला ओवर मोहम्मद शमी करने आए। हालंकि स्पिनिंग ट्रैक पर तेज गेंदबाज इतनी घातक शुरुआत करेंगे कंगारू टीम को इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

    नागपुर के कंडिशन को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी मंशा पहले बल्लेबाजी करने का ही था लेकिन गेंदबाजों ने जिस तरह की शुरुआत दिलाई वह शानदार रहा।

    पिच पर बवाल

    मैच से पहले नागपुर टेस्ट के पिच को लेकर भी खूब हो हल्ला मचा। इस पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कहा गया कि भारत ने अपने हिसाब से पिच को तैयार किया। खास तौर से स्पिन गेंदबाजों के लिए यह मददगार होगा। इस पर भारतीय टीम के कप्तान ने साफ तौर पर कह दिया कि आपको जैसा पिच मिलेगा खेलना पड़ेगा। पिच में किसी तरह की कोई खराबी नहीं है।

    वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर साइमन ओडोनेल ने तो आईसीसी से भी इसकी शिकायत की वह पिच मामले में अपनी दखल दें।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
     19 September 2026
    नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
     19 September 2026
    मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
     19 September 2026
    कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
    Advt.