पहले इंसान बन, फिर सोचना मुस्लिम होना क्या है', 'फराज' के ट्रेलर में दिखा आतंक का घिनौना सच

Updated on 17-01-2023 09:13 PM
फिल्म 'फराज़' का दमदार ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, जिसमें आंतकवादियों का वीभत्स तांडव है। इस फिल्म से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर का पोता जहान कपूर बॉलीवुड में कदम बढ़ाने जा रहा है। इतना ही नहीं इसी फिल्म से परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। 2 मिनट 6 सेकंड के इस ट्रेलर में युवा आतंकवादियों का एक झुंड एक महंगे कैफे में नरसंहार मचाता दिख रहा है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता अनुभव सिन्हा हैं और यह 3 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

परेश रावल के बेटे और शशि कपूर के बेटे की डेब्यू फिल्म

यह फिल्म ढाका मे हुए एक आतंकवादी हमले की कहानी है, जहां उन्होंने एक कैफे पर हमला कर दिया था और एक-एक कर कई मासूमों की जान ले ली थी। फिल्म में परेश रावल के बेटे आदित्य मुख्य आतंकी के रोल में हैं और वहीं फराज यानी जहान कपूर एक ऐसे युवक के किरदार में है जो आतंकियों के बीच घुसकर लोगों की जान बचाने के लिए कूद पड़ते हैं।

दिलों को छू रहा इंसान और मुस्लिम वाला ये डायलॉग

ट्रेलर के कुछ डायलॉग लोगों के दिल और दिमाग को झकझोर रहे हैं। इस ट्रेलर में एक डायलॉग है जिसमें आतंकी अपने मिशन को अंजाम देते हुए कहता दिख रहा- इस्लाम खतरे में है। इसी बीच फराज आता है और कहता है- चुप रहो, हमारी आइडेंटिटी हमारे कल्चर से आती है, सिर्फ हमारे धर्म से नहीं। फिर वह कहते हैं- पहले इंसान बन, बाद में सोचना मुस्लिम होना क्या होता है। ट्रेलर में आतंकियों पर फौजियों के एक्शन की भी झलकियां हैं। फराज के किरदार को लोगों से भरपूर प्यार मिलता नजर आ रहा है।

फिल्म में इतने सारे कलाकार

फिल्म हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, अनुभव सिन्हा, साक्षी भट्ट, साहिल सहगल और मजाहिर मंदसौरवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म में जहान कपूर और आदित्य रावल के अलावा जूही बब्बर, आमिर अली, सचिन लालवानी, पलक लालवानी और रेशम सहानी भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.