एशिया कप फाइनल में पहली बार भिड़ंत, आईसीसी इवेंट में दो बार हो चुकी टक्कर, किसका पलड़ा भारी

Updated on 26-09-2025 02:44 PM
दुबई: एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अभी तक 16 बार टूर्नामेंट का आयोजन हो चुकी है लेकिन एक बार भी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल नहीं हुआ। अब एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के बाद पाकिस्तान ने भी जगह बना ली। 28 सितंबर को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। एशिया कप में भले ही पहली बार दोनों टीमों का फाइनल होगा लेकिन आईसीसी इवेंट में दो बार भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था।

2007 में भारत को मिली टी20 विश्व कप में जीत

भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार आईसीसी इवेंट का फाइनल 2007 में हुआ था। साउथ अफ्रीका की मेजबानी में पहला टी20 विश्व कप हुआ था। भारत और पाकिस्तान दोनों ही फाइनल में पहुंची। खिताबी मुकाबला काफी टक्कर वाला रहा। गौतम गंभीर के 75 और रोहित शर्मा के नाबाद 30 रनों की मदद से टीम इंडिया ने 157 रन बनाए। पाकिस्तान की पारी 152 रनों पर सिमट गई। जोगिंदर शर्मा ने आखिरी ओवर में मिस्बाह उक हक को आउट करके भारत को जीत दिलाई। इरफान पठान और आरपी सिंह ने 3-3 विकेट झटके।

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना

2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला भी भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। ओवल के मैदान पर भारतीय टीम उस मैच को 180 रनों से हार गई थी। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने फखर जमां के शतक की मदद से 4 विकेट पर 338 रन बनाए थे। भारत की पारी 31वें ओवर में सिर्फ 158 रनों पर सिमट गई। रोहित शर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गए थे और यहां से टीम इंडिया वापसी ही नहीं कर पाई।

ओवरऑल पाकिस्तान का पलड़ा भारी

अभी तक ओवरऑल फाइनल की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की टक्कर 12 बार हुई है। इसमें भारतीय टीम को 4 जबकि पाकिस्तान को 8 में जीत मिली है। भारत ने 1985 में विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। 1998 में सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप खेला गया था। इसके बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल में भारत 2-1 से जीता था।

वहीं पाकिस्तान ने भारत को 1986 ऑस्ट्रल-एशिया कप, 1991 विल्स कप, 1994 ऑस्ट्रल-एशिया कप के अलावा 1999 के पेप्सी कप और कोको कोला कप में भारत को हरा चुका है। 2008 में बांग्लादेश में हुए किटप्लाई कप का खिताब पाकिस्तान ने भारत को हराकर जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.