पहले बनाया दबाव, फिर किया वार… टिम साउदी की खूंखार गेंद पर रोहित शर्मा यूं हुए बोल्ड

Updated on 17-10-2024 01:01 PM
बेंगलुरु: पहले पूरे दिन बारिश होने के बाद आखिरकार दूसरे दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट में टॉस हुआ। भारत के हक में टॉस रहा और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम इंडिया का यह फैसला अब तक इतना असरदार साबित नहीं हुआ। ओवरकास्ट कंडीशंस में कीवी टीम के तेज गेंदबाजों ने भारत को खासा परेशान कर रहे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को टिम साउदी ने गजब का बोल्ड मारा।

टिम साउदी ने मारा रोहित शर्मा को बोल्ड

बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह भारतीय बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवरकास्ट कंडीशन में भारतीय टॉप ऑर्डर ने लगातार संघर्ष किया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की बॉल लगातार स्विंग हो रही थी, जिसके सामने भारतीय बल्लेबाज काफी स्ट्रगल कर रहे थे। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी 16 गेंद खेलने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको टिम साउदी ने क्लीन बोल्ड किया। रोहित शर्मा स्टेप आउट होकर कुछ रन बटोरना चाहते थे। लेकिन वह पूरी तरह से बीट हो गए। गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी। यह घटना 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई।

बारिश की वजह से फिर रुका मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन बारिश में धुल गया था। हालांकि इसके बाद दूसरे दिन सुबह समय के साथ मैच शुरू हुआ। लेकिन 12.4 ओवर का खेल होने के बाद एक बार फिर बारिश ने मैच में बाधा डाली। बारिश के चलते मैच एक बार फिर रुक गया है। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 3 विकेट पर 13 रन है।

रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और सरफराज खान डक पर आउट हो गए। इस वक्त भारत के लिए यशस्वी जायसवाल 8 तो ऋषभ पंत 3 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। कीवी टीम के लिए टिम साउदी के अलावा विलियम ओ रूर्के और मैट हेनरी ने भी विकेट ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.