पहले अपराध, फिर बहस... रविंद्र जडेजा के बाद अश्विन की इस गलती से भारत को 5 रन का जुर्माना

Updated on 16-02-2024 01:23 PM
राजकोट: राजकोट टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी भले ही खत्म नहीं हुई, लेकिन उससे पहले ही इंग्लैंड का पहली पारी में खाता खुल गया है। जी हां, आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले दिन रविंद्र जडेजा और दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन की एक गलती की और इसके बाद अंपायर ने विपक्षी टीम को 5 रन गिफ्ट कर दिए। इस तरह से जब इंग्लैंड पहली पारी में बैटिंग करने उतरेगा तो उसका स्कोर बिना विकेट पर 5 रनों से शुरू होगा।

दरअसल, पहले दिन पिच के बीच में दौड़ने पर रविंद्र जडेजा को वॉर्निंग दी गई थी। मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन 102वें ओवर की तीसरी गेंद के बाद पिच के बीच में दौड़ते पकड़े गए। इस पर अंपायर जोएल विल्सन ने उन्हें वॉर्निंग दी तो वह कुछ बातचीत करते दिखे। इसके बाद वह रेहान अहमद की अगली गेंद के लिए तैयारी करने लगे। इस बीच अंपायर ने 5 रन पेनल्टी का इशारा कर दिया।

आईसीसी के नियम के अनुसार अंपायर के पास हक है कि खिलाड़ी इस तरह की हरकत करें तो वह पहले वॉर्निंग देगा। लेकिन जब दूसरी बार ऐसा होगा तो वह संबंधित टीम पर पेनल्टी के रूप में 5 रनों का जुर्माना लगा सकता है। यही, राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुआ। बता दें कि पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रनों के स्कोर खड़ा किया था। कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने शतक ठोका था, जबकि डेब्यू स्टार सरफराज खान ने हाफ सेंचुरी लगाई थी।

उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट में भी देखने को मिला था। मैच में मार्नस लाबुशेन को पहली वॉर्निंग मिली थी, जबकि इसके बाद डेविड वॉर्नर ने भी यही गलती दोहराई थी। इसके बाद फील्ड अंपायर ने एक्शन लेते हुए 5 रनों का जुर्माना ठोका था। यह मैच 2020 में खेला गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.