बिहार में डेंगू से पहली मौत, 1300 के पार पहुंचे मामले तो मचा हड़कंप, सरकार ने की हाई प्रोफाइल बैठक

Updated on 14-09-2023 01:23 PM
पटना: बिहार में डेंगू अब डराने लगा है। प्रदेश में मरीजों की संख्या 1300 को पार कर चुकी है। वहीं डेंगू से राज्य में एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से राज्य में पहली मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही विभाग इससे निपटने की हर मुकम्मल तैयारी में जुटा है। राज्य में बुधवार को 200 और लोगों के डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के साथ एक दिन में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। सूबे में अब तक कुल पॉजिटिव केस 1332 हो गए हैं। उधर डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। जिसमें अधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास का निर्देश दिया गया।


भागलपुर के मरीज की डेंगू से मौत

सूत्रों के मुताबिक, डेंगू से जिस शख्स की मौत हुई वो 40 साल का था। वो भागलपुर का रहने वाला था, जहां राज्य में डेंगू के दूसरे सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) और एम्स-पटना ने जांच बढ़ा दिया है। इसके संक्रमण का पता लगाने के लिए बुधवार से डेंगू के लिए सीरोलॉजी टेस्ट शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को रिपोर्ट किए गए 200 मामलों में से सबसे अधिक 67 केस पटना से थे। इसके बाद भागलपुर में 28, औरंगाबाद में 12, सारण में 9 और गया में 8 केस मिले हैं। इस साल अब तक कुल 1332 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसमें से 1057 मामले अकेले सितंबर में दर्ज किए गए हैं।

डेंगू के कहां कितने मरीज

डेंगू के मामलों की संख्या को देखते हुए राजधानी पटना में अस्पताल खास अलर्ट पर हैं। राज्य के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में कुल 242 लोगों का इलाज चल रहा। जिनमें से सबसे अधिक 127 मरीज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भागलपुर में हैं। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में 35 मरीज भर्ती हैं। दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में 21 और श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मुजफ्फरपुर में 18 मरीज इलाजरत हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और सचिव संजय कुमार सिंह ने डेंगू को लेकर सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षकों और सभी जिले के सिविल सर्जन के साथ बैठक की। उनके साथ पूरी स्थिति की समीक्षा की। प्रत्यय अमृत ने पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मुआयना किया और यहां बनाए गए विशेष डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। इधर, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने भी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें फॉगिंग बढ़ाने के साथ दूसरे जरूरी निर्देश दिए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.