पहले उड़ाया छक्का, फिर उड़ गया डंडा... ईशान किशन के बोल्ड होने पर रोहित की पत्नी को नहीं हुआ भरोसा

Updated on 04-05-2024 03:07 PM
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का निराशाजकर प्रदर्शन जारी है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी दी तो सोचा होगा कि 2020 के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतेंगे। लेकिन अब स्थिति ये है कि मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर भी रह सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में हार मिली है। 11 मैचों में टीम की यह 8वीं हार है। इस मैच में टीम की बैटिंग पूरी तरह फेल रही।

छक्का मारकर बोल्ड हुए ईशान

170 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस को ईशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की। दूसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका मारा। फिर तीसरी गेंद पर ईशान ने छक्का जड़ दिया। गेंद 86 मीटर दूर जाकर गिरी। लेकिन स्टार्क कोई नौसिखिया गेंदबाज नहीं हैं। अगली ही गेंद पर उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। ईशान ने फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी लेकिन उनका लेग स्टंप उड़ गया।

रितिका को नहीं हुआ भरोसा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजहेद भी इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। ईशान के बोल्ड होने पर उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। जब ईशान बोल्ड हुए तो कैमरा रितिका की तरफ गया। वह पूरी तरह शॉक में थीं और अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया। ईशान किशने ने 7 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। उस समय ईशान के साथ दूसरे छोर पर खुद रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे।

मैच में क्या-क्या हुआ?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 24 रन से शिकस्त दी। जीत के लिए 170 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गयी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 56 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क ने चार जबकि वरूण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिये। बैटिंग में वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए फिफ्टी ठोकी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.