मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का दिया गया प्रशिक्षण

Updated on 25-01-2025 01:04 PM

नारायणपुर। नगरी निकाय चुनाव के तहत् जिला पंचायत के सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर व नगरपालिका नोडल अधिकारी जयशंकर उरांव ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सभी मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में ईवीएम के सभी पहलुओं व संपूर्ण प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद ने कहा की नगरीय निकायों में ईवीएम से दो पद के लिए मतदान होना है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों से निर्वाचन के लिए सौंप गए दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री भगवान दास चांडक ने प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम के कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि मल्टी पोस्ट एवं मल्टी वोट (बहु पद एवं बहु स्थान) प्रत्येक मतदाता दो पद के लिए मतदान करेंगे, पहले अध्यक्ष पद के लिए, दूसरा पार्षद पद के लिए उन्होंने दोनों पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्री कमलेश सिंह ने पीपीटी के माध्यम से पीठासीन अधिकारी के साथ-साथ मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 के दायित्व के साथ साथ विभिन्न प्रपत्रो के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. सुमित श्रीवास्तव, ग्वाल सिंह ठाकुर, राकेश गुप्ता एवं सभी मतदान केन्द्रों के 140 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.