अमेरिका के MQ-28 घोस्ट बैट की पहली तस्वीर आई सामने, डिजाइन देख रूस-चीन की बोलती बंद

Updated on 27-05-2023 07:14 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी कंपनी बोइंग ने एमक्यू-28 घोस्ट बैट ड्रोन की पहली तस्वीर जारी की है। यह लॉयल विंगमैन टाइप का ड्रोन है, जिसनी डिजाइन बोइंग की ऑस्ट्रेलियाई सहायक कंपनी ने तैयार किया है। इसे एमक्यू-25 स्टिंग्रे टैंकर ड्रोन का पहले का मॉडल माना जा रहा है, जिसे अमेरिकी नौसेना के लिए बनाया जा रहा है। पिछले साल अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने पुष्टि की थी कि उसने कम से कम एक एमक्यू-28 का अधिग्रहण किया है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी वायु सेना के मॉडर्न ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस विमानों को तैयार करने के लिए किया जाएगा। बोइंग एमक्यू-25 ड्रोन को एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरने वाला बना रही है। इन दोनों ड्रोन को रूस और चीन के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

बोइंग ने पहली बार जारी की तस्वीर

एमक्यू-28 और एमक्यू-25 डिमांस्ट्रेटर, जिसे पहले टी-1 के नाम से जाना जाता था, आज बोइंग के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिखाई दे रहा है। बोइंग ने यह नहीं बताया है कि यह तस्वीर कब और कहां ली गई है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि मिसौरी के सेंट लुइस हवाई अड्डे पर दो ड्रोन को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। यह टी1 का होम बेस भी है। ब्रेकिंग डिफेंस की रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग के ऑटोनोमस कैलिबरेटिव प्लेटफॉर्मों के डायरेक्टर क्रिस्टल कैर ने स्वीकार किया कि ड्रोन को परीक्षण के लिए अमेरिकी वायु सेना को सौंपा गया था। लेकिन, उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

एमक्यू-28 को भी टेस्ट कर रहा बोइंग

बोइंग ने ट्विटर पर एमक्यू-28 की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा "Our autonomous duo meets at last," MQ-28 घोस्ट बैट ऑस्ट्रेलिया में विकसित एक ड्रोन है, जो लड़ाकू विमान की भूमिका निभा सकता है। वहीं, एमक्यू-25 स्टिंग्रे एरियल रिफ्यूलर का काम कर सकता है। इससे हवा में उड़ान के दौरान दूसरे विमानों में ईंधन भरा जा सकता है। बोइंग लंबे समय से टी-1 का टेस्ट कर रहा है। इसका अमेरिका में रजिस्ट्रेशन नंबर N234MQ है। बोइंग ने पहले टी-1 को इस साल अप्रैल महीने तक नौसेना को सौंपने की तैयारी की थी, लेकिन इसके उत्पादन में देरी हो रही है। एमक्यू-25 स्टिंग्रे मुख्य रूप से नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियरों से ऑपरेट किए जाएंगे और लड़ाकू विमानों में ईंधन भरेंगे।

आस्ट्रेलिया के लिए बनाया गया था एमक्यू-28

एमक्यू-28 को बोइंग डिफेंस ने रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के लिए यरपॉवर टीमिंग सिस्टम प्रोग्राम के तहत गुप्त रूप से तैयार किया थआ। इसे पहली बार 2019 में दुनिया के सामने रखा गया था। तब से लेकर अब तक इसके तीन प्रोटोटाइप बनाए गए हैं। बोइंग लगातार इनका फ्लाइट टेस्ट कर रहा है। रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के लिए बनाए जा रहे प्रोटोटाइप में एक इन्फ्रारेड सर्च एंड ट्रैक (IRST) सेंसर सिस्टम को भी लगाया गया है। इस ड्रोन में अत्यधिक मॉड्यूलर डिजाइन और ओपन-आर्किटेक्चर मिशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.