CG में बच्ची से पहले रेप.. फिर हत्या:नाबालिग पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद मासूम की गला घोंटकर की थी हत्या

Updated on 15-12-2022 08:42 PM

रायपुर के सड्‌डू इलाके से गायब हुई बच्ची की 7 दिन बाद लाश मिली थी। इस कांड को अंजाम देने वाले का पता चल चुका है। रायपुर की पुलिस ने बच्ची के घर के पास ही रहने वाले नाबालिग को पकड़ा है। इसी ने इस घटना को अंजाम दिया।

घर के पास ही रहने वाले 14 साल के नाबालिग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर झाड़ियों में लाश फेंक दी थी। पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी ने बच्ची को दोपहर 2 बजे के आसपास अपने साथ घुमाने ले गया। आसपास दोनों कॉलोनी में घूमते रहे। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के 7 दिन बाद लाश घर से 500 मीटर दूर मिली थी।

झाड़ियों में फेंकी थी लाश
7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची का शव मकानों के पीछे झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां लाश मिली वहां रहने वाले लोगों को लाश की बदबू आ रही थी। जिसके बाद देखा गया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास शव है। स्थानीय लोगों ने विधानसभा पुलिस को सूचना दी। मंगलवार देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया।

पिता पर था शक
जिस जगह से बच्ची की लाश मिली वहां शव को कपड़े और थर्माकोल में लपेट कर फेंका गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और फिर यहां लाकर लाश फेंकी गई है। बच्ची की लाश मिलने के बाद अब पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया था। मगर हत्यारा तो पड़ोसी ही निकला।

गृहमंत्री के थे खास निर्देश
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कालोनी में अपने घर के सामने से खेलते-खेलते लापता हुई आठ साल की बच्ची के मामले में अफसरों से पूरी जानकारी ली और विशेष टीम बनाकर बच्ची को जल्द तलाशने के निर्देश भी दिए थे।

मां को था किडनैप हो जाने का शक
बच्ची की 3 बहनें और एक छोटा भाई है। मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहनें कुछ खाने के लिए घर आईं। मैंने देखा एक सफेद कार के पास बेटी खड़ी थी। मैंने उसे आवाज दी कि वो इधर आ जाए, मगर वो खेलकर आउंगी कहने लगी। कुछ देर बाद जब मेरा ध्यान गया वो कार भी गायब थी और मेरी बेटी भी।

मां ने बताया कि हमने आस-पास खोजा, दूर दराज के गांव गए। रिश्तेदारों को फोन किया कहीं बच्ची का पता नहीं चला है। मेरी बेटी घर का पता जानती है, हमारा नाम भी जानती है। कोई जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया है। सफेद कार के बारे में मां ने कहा कि एक सफेद गाड़ी हमेशा हमारे मोहल्ले में आकर रुका करती थी। उसमें कौन होता था हम नहीं देख पाए, मगर बेवजह कभी पान के ठेले तो कभी किसी के घर के बाहर वो गाड़ी खड़ी हुआ करती थी, मेरी बेटी को वो सफेद गाड़ी वाला ही ले गया होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.