पहले घूरे और फिर लगे चिल्लाने, कभी नहीं देखा होगा महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा रौद्र रूप

Updated on 26-04-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कैप्टन कूल कहा जाता है। इसकी वजह उनका शांत स्वभाव है। मैच की किसी भी परिस्थिति में धोनी शांत रहते हैं। मैच जीतने से लेकर हारने तक उनके चेहरे का रिक्शन नहीं बदलता। लेकिन कुछ ऐसे मौके रहे हैं, जब धोनी को गुस्सा होते हुए देखा गया है। ऐसे ही एक मौका आईपीएल 2023 में देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे वह साथी खिलाड़ी को डांट लगा रहे हैं।

मोइन अली से थे नाराज

आईपीएल 2023 में पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर अपना आपा खोते हुए देखा गया। 17 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी के रन चेज के दौरान फील्डिंग में गलती करने की वजह से कारण धोनी के गुस्से का शिकार मोईन अली आ गए।

यह घटना 18वें ओवर में घटी जब आरसीबी के निचले क्रम के बल्लेबाज वेन पार्नेल ने एक्स्ट्रा कवर पर शॉर्ट खेला। गेंद को फील्ड करते समय इंग्लैंड का ऑलराउंडर लड़खड़ा गए। मोईन की गलती से बल्लेबाज एक के बजाय दो रन ही ले पाए जिससे धोनी आगबबूला हो गए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

चेन्नई को मिली थी जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 226 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एक समय टीम की जीत पक्की दिख रही थी। लेकिन 20 ओवर में उनकी टीम 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस तरफ चेन्नई ने मुकाबले को 8 रनों से अपने नाम किया था। आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने अभी तक 7 मैच खेले हैं। टीम ने इसमें 5 जीत हासिल की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.