पहले कछुए की चाल फिर चीते सी रफ्तार, रोहित शर्मा ने सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा बल्कि तपस्या की है

Updated on 12-09-2023 06:36 PM
कोलंबो: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 2007 में सिर्फ 20 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा था। उन्होंने शुरुआत अच्छी की। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के करो या मरो के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी ठोकी। फिर फाइनल में भी योगदान दिया। लेकिन कुछ समय में ही रोहित का ग्राफ नीचे जाने लगा। फिर उन्हें गिने चुने मैच मिलने लगे। टीम से अंदर बाहर होते रहे। 2011 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका भी नहीं मिला। 2012 में श्रीलंका दौरे पर 5 पारियों में रोहित ने सिर्फ 13 रन बनाए।

2013 में बदलता रोहित का जीवन

भारतीय टीम 2013 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही थी। सीरीज के तीन मैच में रोहित शर्मा बाहर बैठे। लेकिन ओपनिंग में रहाणे के फेल होने के बाद महेंद्र सिंह धोने ने चौथे मैच में रोहित को ओपनिंग के लिए भेजा। उन्होंने 83 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वह रोहित के वनडे करियर का 87वां मैच था। उसी मैच में उन्होंने अपने 2000 रन पूरे किए। 83 पारी में रोहित दो हजार रन तक पहुंचे। वह भारत के लिए दो हजार वनडे रन बनाने वाले तीसरे सबसे धीमे खिलाड़ी बने। उनसे कम पारियां कपिल देव और रॉबिन सिंह ने ली हैं। दोनों ऑलराउंडर हैं।

रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा

फिर 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में पहुंचे। शिखर धवन और मुरली विजय ओपनर थे। विजय दोनों प्रैक्टिस मैच में फेल रहे। टूर्नामेंट के पहले मैच में धोनी ने रोहित और धवन को ओपनिंग के लिए उतारा। रोहित ने फिफ्टी जड़ी। अगले मैच में फिर फिफ्टी लगाई। उसी साल नवंबर में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक ठोका और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। नई गेंद के खिलाफ वह समय लेते लेकिन सेट हो जाने के बाद दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज उनके सामने बौने लगने लगते हैं।

दूसरे सबसे तेज 10 हजारी बने

83 पारियों में 2000 रन तक पहुंचने वाले रोहित शर्मा ने 241वीं पारी में अपने 10000 वनडे रन पूरे कर लिए। यानी 2 हजार से 10 हजार रन तक पहुंचने के लिए रोहित ने 158 पारियां लीं। 248 वनडे मैच की 241 पारी में रोहित शर्मा के नाम 10031 रन हो चुके हैं। उन्होंने ये रन 48.93 की औसत और 90.28 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वनडे की सबसे बड़ी 264 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है। वह भारतीय टीम के कप्तान बन चुके हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में उनके सबसे ज्यादा 286 वनडे छक्के भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
 08 October 2026
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
 08 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट को बदलते समय के अनुसार ज्यादा रोचक बनाने के लिए आईसीसी नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट को लेकर बदलाव किए गए…
 08 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम फील्डिंग कोच और फास्ट बॉलिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि अभिषेक नायर ने यह पारी…
 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
Advt.