पाकिस्‍तान को पहले लताड़ फिर IMF से दिलवाया लोन, भारत संग डबल गेम खेल रहा अमेरिका?

Updated on 03-07-2023 06:53 PM
इस्‍लामाबाद: लश्‍कर, जैश-ए-मोहम्‍मद जैसे कश्‍मीरी आतंकी संगठनों को पालने वाला पाकिस्‍तान एक बार फिर से डिफॉल्‍ट होने से कुछ समय के लिए बच गया है। पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार के पिछले कई महीने से गिड़गिड़ाने के बाद आखिरकार अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने 3 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज दे दिया है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक आईएमएफ को पाकिस्‍तान को कर्ज देने के लिए मजबूर करने में अमेरिका ने बड़ी भूमिका निभाई है। यह वही अमेरिका है जिसने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान लश्‍कर, जैश और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों को शरण देने के लिए पाकिस्‍तान को लताड़ लगाई थी। अमेरिका के इस डबल गेम पर अब विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के चर्चित विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने ट्वीट करके अमेरिका की दोहरी नीति पर हमला बोला। चेलानी ने कहा, 'अमेरिका और उसके सहयोगी देश आईएमएफ के फैसलों पर निर्णायक अधिकार रखते हैं। अब ये देश पाकिस्‍तान को डिफॉल्‍ट होने से बचाने के लिए आगे आए हैं और 3 अरब डॉलर का कर्ज दिलवाया है। अमेरिका पाकिस्‍तान को डूबने नहीं दे रहा है। यही नहीं अमेरिका पाकिस्‍तान के एफ-16 फाइटर जेट को आधुनिक बना रहा है ताकि भारत के खिलाफ उनकी मारक क्षमता में सुधार आ जाए।'

बिलावल भुट्टो ने दो बार अमेरिका के विदेश मंत्री से की बात

इस बीच पाकिस्‍तानी अखबार डॉन ने खुलासा किया है कि अमेरिका ने पर्दे के पीछे पाकिस्‍तान को आईएमएफ से लोन हासिल करने में मदद की। वह भी तब जब पाकिस्‍तान ने आईएमएफ के साथ किए गए सभी वादों को पूरा नहीं किया था। यही नहीं शहबाज सरकार ने आईएमएफ की सभी शर्तों को नहीं माना था, फिर अमेरिका ने पाकिस्‍तान को डिफॉल्‍ट होने से बचाने में मदद की। पाकिस्‍तान के एक राजनयिक सूत्र ने कहा, 'अमेरिका ने पूरे प्रक्रिया के दौरान पाकिस्‍तान की मदद की। हालांकि अमेरिका ने इस बात के लिए भी जोर दिया है कि आईएमएफ के साथ किए गए सुधार के सभी वादों को पूरा किया जाएगा।'

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दो बार अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ लोन के मुद्दे पर बात की। यही नहीं इस मुद्दे पर आमने-सामने की मुलाकात के दौरान भी चर्चा हुई थी। वॉशिंगटन में पाकिस्‍तान का दूतावास भी लगातार अमेरिका के विदेश और वित्‍त विभाग से कर्ज दिलवाने के लिए गुहार लगाता रहा। इसके अलावा अमेरिकी सांसदों से भी बाइडन सरकार पर दबाव डलवाया गया। इसके बाद शहबाज शरीफ ने दो बार आईएमएफ की चीफ से मुलाकात करके गिड़गिड़ाए थे। पाकिस्‍तान एक तरफ डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है, वहीं कश्‍मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों को खुलेआम चंदा दिया जाना जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.