मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटीयारा का बीजापुर दौरा

Updated on 17-04-2025 01:31 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटीयारा ने बीजापुर जिले का एक दिवसीय दौरा किया, जिसमें उन्होंने मत्स्य पालकों और कृषकों के साथ गहन संवाद किया तथा क्षेत्र में संचालित मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके दौरे को मछुआ समुदाय के बीच उम्मीदों की नई किरण के रूप में देखा जा रहा है।

दौरे की शुरुआत जिला पंचायत बीजापुर के सभा गृह में आयोजित संगोष्ठी से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में मत्स्य कृषकों और किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर  मटीयारा ने किसानों को राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन और कृषि क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है, और मछुआ समुदाय की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं।

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे -मटीयारा

मटीयारा ने कहा कि मछुआ समाज राज्य की आर्थिक रीढ़ है और इनके उत्थान के लिए राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन को कृषि का सहयोगी व्यवसाय मानते हुए इसके विकास के लिए नई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे मत्स्य पालकों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुँचे।

कोतापाल (बोरजे) सिंचाई तालाब का फील्ड विजिट- सभा के पश्चात  मटीयारा ने कोतापाल (बोरजे) स्थित सिंचाई तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की स्थिति, जल स्रोत, मत्स्य बीज की उपलब्धता, तथा वर्तमान में पालन किए जा रहे मत्स्यों की प्रजातियों की जानकारी ली। स्थानीय मछुआरों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

नवीन मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र व फिश फार्म का अवलोकन- इसके बाद अध्यक्ष मटीयारा नैमेड़ पहुँचे, जहाँ उन्होंने नवीन मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र और फिश फार्म का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज उत्पादन की प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों से इसकी गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता, वितरण प्रणाली और किसान लाभान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने इस केंद्र को भविष्य में जिले के लिए एक माडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कृषकों को मिला प्रोत्साहन, सरकार पर जताया विश्वास- कार्यक्रम के दौरान मत्स्य कृषकों ने भी सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की विजिट से उन्हें न केवल प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि योजनाओं की सही जानकारी और समाधान भी मिलते हैं। कृषकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें मत्स्य पालन से अच्छी आय हो रही है और यदि प्रशिक्षण, बीज व संसाधन और नियमित रूप से उपलब्ध हों तो वे अपने व्यवसाय को और विस्तार देना चाहते हैं।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश- मटीयारा ने जिले के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मछुआ समुदाय की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए तथा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और सहभागिता जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.