भोपाल, जबलपुर और रीवा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी पांच जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated on 08-09-2025 01:59 PM

भोपाल। त्योहारों के मौसम में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है। इन ट्रेनों से 2024 से अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। त्योहारी सीजन में बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पूजा स्पेशल ट्रेनें महानगरों और ग्रामीण इलाकों के बीच सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। सबसे ज्यादा 48 ट्रेनें दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से चलेंगी, जो हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से 684 ट्रिप्स पूरी करेंगी।

वहीं, पूर्व मध्य रेलवे 14 ट्रेनें चलाकर बिहार के पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे बड़े स्टेशनों को कवर करेगा। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे भी 5 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो भोपाल, जबलपुर, कोटा और रीवा जैसे स्टेशनों से चलेंगी। इनसे कुल 80 फेरे पूरे होंगे।

प्रमुख पूजा स्पेशल ट्रेनें

  • रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति पूजा स्पेशल (11-11 फेरे)
  • रीवा-रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल (06-06 फेरे)
  • रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर-रीवा पूजा स्पेशल (05-05 फेरे)
  • जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल (12-12 फेरे)
  • सोगरिया-दानापुर-सोगरिया पूजा स्पेशल (06-06 फेरे)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.