पंजातोड़ यॉर्कर और 41 साल के धोनी, संदीप शर्मा की आखिरी बॉल पर छक्का क्यों नहीं मार पाए माही
Updated on
13-04-2023 08:33 PM
CSK vs RR:: 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी बीती रात आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत नहीं दिला पाए। घरेलू दर्शकों के बीच चेपॉक स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 21 रन की दरकार थी। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का मारने के बावजूद अंतिम बॉल पर पांच रन की दरकार थी। अनुभवी पेसर संदीप शर्मा ने शानदार यॉर्कर फेंका, जिसका माही के पास कोई जवाब नहीं था। धोनी ने तीन रन की इस चुभने वाली हार का कारण मिडिल ओवर्स में धीमी बल्लेबाजी बताई।
माही ने किसे ठहराया कसूरवार धोनी की माने तो मैच का भाग्य सातवें से 15वें ओवर के बीच तय हो गया था, जिसमें डेवोन कॉनवे (38 गेंदों में 50 रन), शिवम दुबे (9 गेंदों पर 8 रन) और मोइन अली (10 गेंदों में 7 रन) के विकेट गिरे। रविचंद्रन अश्विन (2/25) और युजवेंद्र चहल (2/27) ने शानदार गेंदबाजी की। धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, 'मैं और जडेजा आखिरी बल्लेबाजी जोड़ी थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में आप नेट रनरेट को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत नहीं कर सकते थे क्योंकि बहुत सारे ओवर जाने थे। हम बीच के ओवर्स में सिंगल-डबल ले सकते थे। तीन बड़े छक्के लगाने पर धोनी ने कहा कि उन्होंने गेंदबाज के गलतियां करने का इंतजार किया।
धोनी के खिलाफ क्या थी रणनीति? आखिरी ओवर फेंकने वाले संदीप शर्मा थोड़े दबाव में थे। किंग्स इलेवन पजाब से आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले संदीप शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद से होते हुए इस सीजन राजस्थान रॉयल्स पहुंचे। ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा के इंजर्ड होने के बाद उन्हें बतौर रिप्लसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया था। धोनी के खिलाफ आखिरी ओवर में संदीप शर्मा अपनी रणनीति पर बात करते हुए कहते हैं, 'मैं सिर्फ अपने यॉर्कर को अंजाम देना चाहता था। नेट्स में अच्छी यॉर्कर गेंदबाजी कर रहा था। हील पर यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं चूक गया इसलिए मैं विकेट के चारों ओर गया, और नतीजे आए। मैं जडेजा के खिलाफ उनकी पहुंच से दूर गेंद ले जाना चाहता था। माही भाई के लिए मैं एंगल बदलना चाहता था, इसलिए राउंड द विकेट आया और यह चाल काम कर गई।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…