दिल्ली में बिके 9 लाख रुपये के फ्लैट, मच गई अफरा-तफरी, डीडीए की यह स्कीम कैसी

Updated on 19-01-2026 12:04 PM
नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण ( डीडीए ) कहीं फ्लैट बेचने के लिए तरस रहा है तो कहीं उसके फ्लैट तुरंत बुक हो रहे हैं। डीडीए की एक ऐसी ही स्कीम जबरदस्त हिट हुई है। इसका नाम जन साधारण आवास योजना 2025 है। तीसरे फेज की इस स्कीम में बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हुई थी। पहले ही दिन स्कीम में शामिल सभी 679 फ्लैट्स बुक हो गए। इस स्कीम के तहत डीडीए ने विभिन्न जगहों पर फ्लैट्स उतारे थे। इसमें 496 फ्लैट्स नरेला के ए-1 से ए-4 ब्लॉक, 130 फ्लैट्स नरेला के जी-7/S, 50 फ्लैट्स रोहिणी और 3 फ्लैट्स नसीरपुर में शामिल थे। इन फ्लैट की शुरुआती कीमत 15 फीसदी डिस्काउंट के साथ 9.18 लाख रुपये थी।

डीडीए के अनुसार, स्कीम से डीडीए को करीब 86.81 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। डीडीए के मुताबिक स्कीम को मिले रिस्पॉन्स से पता चल रहा है कि लोग डीडीए की अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में अच्छा भरोसा कर रहे हैं। डीडीए के अनुसार नॉर्थ दिल्ली में नरेला अब डीडीए का मुख्य हाउसिंग डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां पर बड़ी संख्या में रेजिडेंशियल डेवलपमेंट हो रहा है। एरिया में हो रहा विकास, रोड नेटवर्क, इंडस्ट्रियल एरिया से नजदीकी, एजुकेशनल इंस्टिट्यूट जैसे प्लान लोगों को पसंद आ रहे हैं।

लॉन्च होंगी ऐसी स्कीम

नरेला में दोनों जगहों पर उपलब्ध फ्लैट्स को जिस तरह से पसंद किया गया उससे डीडीए काफी उत्साहित है। डीडीए के अनुसार आगे भी लोगों के लिए इस तरह की तमाम जरूरतें पूरी करने के प्रयास किए जाएंगे। आगे भी लोगों की डिमांड और पॉलिसी को देखते हुए ऐसी स्कीमें लॉन्च की जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.