लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की एफएलसी शुरू

Updated on 05-02-2024 05:48 PM

अंबिकापुर। आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में 5 फरवरी से ईवीएम मशीनों की एफएलसी यानी प्रथम स्तरीय जांच कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में वेयरहाउस को खोला गया और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के समक्ष ईवीएम की सुरक्षा और एफएलसी कार्य की जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर ने कंपोजिट बिल्डिंग में स्थित एफएलसी हॉल का निरीक्षण किया और ईवीएम मशीनों की एफएलसी यानी प्रथम स्तरीय जांच कार्य की जानकारी ली। उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ वेयरहाउस का भी अवलोकन किया। 05 फरवरी से शुरू एफएलसी का कार्य 14 फरवरी 2024 तक सम्पन्न किया जाना है। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य अवकाश के दिनों में भी किया जाना है। एफएलसी कार्य की वेबकास्टिंग भी की जाएगी, जिसे भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा देखा जायेगा। इस दौरान कलेक्टर ने गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाए गए संयुक्त भवन . 2 का भी निरीक्षण किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पारदर्शिता अपनाते हुए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की जानी है। एफएलसी हॉल में प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के दौरान राजनैतिक दलों को ईवीएम, वीवी पैट, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए की पारदर्शी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। कलेक्टर ने एफएलसी के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने भी निर्देशित किया। एफएलसी फर्स्ट लेवल चैकिंग का कार्य ईसीआई से भेजे गए इंजीनियर्स की उपस्थिति में किया जा रहा है। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक एवं निर्वाचन कार्यालय संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.