जल्द आएंगी फ्लेक्स इंजन कारें, नितिन गडकरी ने कहा- खोज रहे कचरे से सड़क बनाने के तरीके

Updated on 19-02-2023 03:36 PM
नई दिल्ली : भारत की सड़कों को अमेरिका जैसी बनाने की दिशा में काम जारी है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने फिर से अपनी बात को दोहराया है। वे इकॉनोमिक टाइम्स की ग्लोबल बिजनस समिट 2023 (Global Business Summit) में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एनएचएआई (NHAI) ने 16,000 किलोमीटर रोड कॉन्ट्रैक्ट देने का लक्ष्य रखा है। गडकरी ने कहा कि एनएचएआई बांड्स पर 8.50 फीसदी का ब्याज ऑफर हो रहा है। इसमें लोगों को निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आठ लाख करोड़ रुपये के सागरमाला प्रोजेक्ट को पहले ही जारी किया जा चुका है। गडकरी ने समिट में कहा कि साल 2025 तक 2 लाख किलोमीटर के नेशनल हाइवेज का लक्ष्य है।
गडकरी ने कहा कि हर दिन 38 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। गडकरी ने उनके मंत्रालय के तहत 6 कंस्ट्रक्शन वर्ल्ड रेकॉर्ड के बारे में भी बताया। गडकरी ने कहा, 'दिल्ली से हरिद्वार, देहरादून, अमृतसर और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय कम किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि पेट्रोल और एथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स इंजन कारें जल्द ही आएंगी। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट चिंता की बात है। 124 जिलों में एग्रो-इनिशिएटिव्ज पर फोकस किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.