सीधी कांड के वीडियो में छेड़खानी, कमला नगर थाना पहुंची शिकायत

Updated on 06-07-2023 06:07 PM
भोपाल। सीधी पेशाब कांड का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस घटना का वीडियो तेजी से पूरे देश में इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। इस मामले में अज्ञात शरारती तत्‍वों ने ऐसा कारनामा किया है, जिस पर बवाल मच सकता है। इस घटना के वीडियो में छेड़खानी कर उसमें राष्ट्रीय अस्मिता के जुड़े प्रतीकों को जोड़कर उसे नया रंग देने की कोशिश की गई है। यह वीडियो जब भोपाल पुलिस के पास पहुंचा तो वह भी सन्‍न रह गए। कमला नगर थाना पुलिस इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई है। हालांकि इस घटना के पीड़ित के गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने में से बच रही है।

जानकारी के मुताबिक कमला नगर के एक युवक ने इंटरनेट मीडिया के एक समूह में इस आपत्तिजनक वीडियो को देखा तो वह चौंक गया और इस मामले की शिकायत लेकर तुरंत कमला नगर थाने पहुंचा। जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर एफआइआर दर्ज करने का भरोसा दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने आला अधिकारियों को इस घटनाक्रम के बारे में बता दिया है।

फिलहाल मामले को दबाने में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर पुलिस फिलहाल दबाने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि युवक की शिकायत पर मामले को जांच में ले लिया है और पूरे मामले में एफआइआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल इतना मालूम चला है कि वीडियो में छेड़खानी दक्षित भारत के एक राज्य हुई है। वहीं से किसी शरारती तत्‍व द्वारा वीडियो में कांटछांट कर उसे बहुप्रसारित किया गया है। इसमें पीड़ित व्‍यक्‍ति के स्‍थान पर राष्ट्रीय प्रतीकों को चस्‍पा करते हुए अपमानजनक ढंग से दर्शाया गया है। उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल फरियादी के बयान दर्ज हो रहे हैं। घटना की जानकारी के लिए थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी को दो बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.